Hanuman Chalisa

राजस्थान विधानसभा चुनाव : भाजपा की पांचवीं सूची जारी, सचिन पायलट के सामने होंगे यूनुस खान

Webdunia
सोमवार, 19 नवंबर 2018 (13:21 IST)
नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पांचवीं सूची जारी कर दी है और प्रदेश सरकार में मंत्री यूनुस खान को पार्टी ने टोंक से उम्मीदवार बनाया है। टोंक से यूनुस खान को टिकट देने से मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। इस सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की दौड़ में शामिल माने जा रहे सचिन पायलट चुनाव लड़ रहे हैं।


यूनुस खान इस सीट पर पार्टी के पूर्व घोषित उम्मीदवार अजीत सिंह मेहता का स्थान लेंगे। भाजपा केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी पांचवीं सूची के अनुसार, यूनुस खान के अलावा कोटपुतली से मुकेश गोयल, बहरोड़ से मोहित यादव, करौली से ओपी सैनी, केकड़ी से राजेन्द्र विनायक, डीडवाना से जितेन्द्र सिंह जोधा, खींवसर से रामचन्द्र उत्ता और खैरवाड़ा से नानालाल आहरी को उम्मीदवार बनाया गया है।

यूनुस खान की परंपरागत सीट डीडवाना है, लेकिन टोंक सीट से पायलट के मैदान में उतरने के बाद भाजपा ने अपनी रणनीति बदलते हुए उन्हें टोंक से उतारा है। उल्लेखनीय है कि भाजपा की पहली सूची में 131 और दूसरी सूची में 31 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी।

इसके बाद पार्टी ने 8 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। झालरापाटन के मैदान में वसुंधरा राजे और मानवेंद्र सिंह आमने-सामने होंगे। भाजपा ने अपनी चौथी सूची में 24 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। पार्टी ने सवाई माधोपुर से विधायक दीया कुमारी की जगह आशा कुमारी मीणा को टिकट दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

केरल में 10 साल बाद बदला राज: वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राहुल गांधी ने गले लगाकर दी बधाई

लखीमपुर खीरी में सुबह-सुबह मौत का तांडव: ट्रक और मैजिक की भीषण भिड़ंत में 9 मजदूरों की मौत

NEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा! रिजर्व वाला दूसरा पेपर भी हुआ था लीक

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

LIVE: केरल में वीडी सतीशन की ताजपोशी, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनियता की शपथ

अगला लेख