Hanuman Chalisa

राजस्थान के अनूपगढ़ में हो सकता है बहुकोणीय मुकाबला

Webdunia
सोमवार, 3 दिसंबर 2018 (17:11 IST)
बीकानेर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में गंगानगर जिले के अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र (सुरक्षित) में इस बार बहुकोणीय मुकाबले की स्थिति बन रही है। इस बार भारतीय जनता पार्टीने मौजूदा विधायक शिमला बावरी का टिकट काटकर संतोषदेवी को उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने फिर कुलदीप इंदौरा को चुनाव मैदान में उतारा है।


मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पवन दुग्गल एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। इनके अलावा निर्दलीय शिमलादेवी नायक मजबूती से खड़ी हैं और कड़ी चुनौती पेश कर रही हैं। वे पिछली बार दूसरे स्थान पर रही थीं। पेशे से अधिवक्ता शिमलादेवी कांग्रेस में इस कारण शामिल हुई थीं कि उन्हें अनूपगढ़ से प्रत्याशी बनाया जाएगा, लेकिन कांग्रेस द्वारा कुलदीप इंदौरा को प्रत्याशी बना देने पर वे कांग्रेस से इस्तीफा देकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतर गईं। निवर्तमान विधायक शिमला बावरी का टिकट कटने पर उनके समर्थक नाराज हो गए।

भाजपा की एक अन्य दावेदार प्रियंका बेलाण भी टिकट न मिलने से असंतुष्ट थीं, लेकिन पार्टी के समझाने पर दोनों ही नाराजगी भुलाकर संतोषदेवी के समर्थन में प्रचार अभियान में जुट गईं। इससे संतोषदेवी को भितरघात और बगावत का सामना नहीं करना पड़ रहा है। अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र परिसीमन के बाद वर्ष 2008 में अस्तित्व में आया।

इसी क्षेत्र में घड़साना भी आता है, जहां का ज्वलंत मुद्दा नहर और सिंचाई के लिए पानी ही है। राज्य में सरकार किसी भी दल की हो पानी के लिए सालभर किसानों का कोई न कोई आंदोलन यहां चलता रहता है। इसी क्षेत्र में वर्ष 2008 से पहले लगातार 5 साल किसान आंदोलनरत रहे। यह वही इलाका है, जहां वर्ष 2005 में पानी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन हिंसक हो गया और पुलिस की गोलीबारी में कुछ किसानों की मौत हो गई थी।

इस क्षेत्र में शुरू से ही कांग्रेस की स्थिति कमजोर रही है। वर्ष 2008 के चुनाव में यहां से माकपा के पवन दुग्गल कांग्रेस के कुलदीप इंदौरा को हराकर विधायक चुने गए। वर्ष 2013 में कांग्रेस ने कुलदीप इंदौरा का टिकट काटकर हरिराम मेघवाल को प्रत्याशी बनाया, लेकिन वे बेहद कमजोर साबित हुए और अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। यहां से भाजपा की शिमला बावरी विधायक चुनी गईं। दूसरे स्थान पर जमींदारा पार्टी की शिमलादेवी नायक रहीं जबकि दुग्गल तीसरे स्थान पर खिसक गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Trump vs NATO : कागजी शेर है नाटो, ईरान युद्ध में साथ न देने पर डोनाल्ड ट्रंप का हमला, कहा- बिना अमेरिका कुछ नहीं

TMC manifesto : 10 प्रतिज्ञाओं' के साथ चुनाव मैदान में 'दीदी', ममता बनर्जी ने जारी किया टीएमसी का घोषणा-पत्र, BJP पर साजिश का आरोप

IRIS Dena हमले के बाद भारत के खिलाफ साजिश! Pakistan ने चलाया झूठा अभियान, OSINT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

58 गंदे वीडियो, 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, तं‍त्र-मंत्र के नाम पर दरिंदगी का खेल, पढ़िए ज्योतिषी भोंदू बाबा की क्राइम स्टोरी

MP Ladli Laxmi Yojana : बेटी के जन्म पर मिलेंगे 1.43 लाख रुपए, ऐसे करें आवेदन, जानिए पात्रता, दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया

सभी देखें

नवीनतम

तेल सकंट के बाद Digital Blackout का खतरा, हॉर्मुज स्ट्रेट में ईरान के समुद्री माइन्स बिछाने से क्यों खौफ में दुनिया, जानिए क्या होगा असर

US-Israel-Iran War : अमेरिका और इजराइल को दी करारी हार, दुश्मन की साजिश नाकाम, खामनेई का बड़ा दावा

Ladakh Statehood Row: केंद्र का साफ इनकार, कहा- लद्दाख को पूर्ण राज्य और छठी अनुसूची देने पर अभी नहीं होगा विचार

Trump vs NATO : कागजी शेर है नाटो, ईरान युद्ध में साथ न देने पर डोनाल्ड ट्रंप का हमला, कहा- बिना अमेरिका कुछ नहीं

Nandini Krishak Samriddhi Yojana : योगी सरकार की नई पहल से डेयरी सेक्टर में तेजी, किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस

अगला लेख