Hanuman Chalisa

डीजे बजाने पर प्रत्याशी पर हुई कार्रवाई, पुलिस ने जब्त किया डीजे

Webdunia
गुरुवार, 15 नवंबर 2018 (18:43 IST)
सीकर। राजस्थान के सीकर में नामांकन रैली के दौरान डीजे बजाने वाले प्रत्याशियों की अब खैर नहीं। इस दौरान डीजे बजाने पर पूर्णतया पाबंदी है। गाड़ियों में बजने वाला डीजे मोटर वाहन अधिनियम का भी उल्लंघन है। इसको लेकर जिले में पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है।
 
 
जिला मुख्यालय पर गुरुवार को नामांकन का पर्चा दाखिल करने आए प्रत्याशी के समर्थक डीजे लेकर पहुंच गए। पुलिस ने न केवल डीजे जब्त किया है बल्कि उसके संचालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सीकर में धोद विधानसभा क्षेत्र के मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) प्रत्याशी पेमाराम और सीकर के माकपा प्रत्याशी कयूम कुरैशी का नामांकन था।
 
इस दौरान यह लोग डीजे लेकर कलेक्टोरेट के बाहर तक पहुंच गए। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल वीरेन्द्र शर्मा ने डीजे जब्त कर लिया। डीजे जब्त करने के साथ-साथ इसके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। साथ ही जिन प्रत्याशियों के समर्थन में डीजे आया था उनको भी नोटिस मिलेगा। इसे आचार संहिता का उल्लंघन भी माना जा रहा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख