Hanuman Chalisa

अपनी बुआ के खिलाफ ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया चुनाव प्रचार

Webdunia
गुरुवार, 15 नवंबर 2018 (18:30 IST)
शिवपुरी। कांग्रेस की मध्यप्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी सिद्धार्थ लड़ा के समर्थन में रोड शो करते हुए उनका प्रचार किया।
 
 
शिवपुरी से सिंधिया की बुआ एवं राज्य सरकार की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधराराजे सिंधिया भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। सिंधिया नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे और कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। हालांकि उनकी नगर में कोई सभा नहीं हुई।
 
शिवपुरी क्षेत्र में कांग्रेस की राजनीति सिंधिया और भाजपा की राजनीति यशोधराराजे सिंधिया के इर्द-गिर्द घूमती है। स्थानीय लोगों की उत्सुकता थी कि क्या सिंधिया कांग्रेस प्रत्याशी और भाजपा प्रत्याशी के विरोध में चुनाव प्रचार करेंगे और यदि करेंगे तो किस प्रकार करेंगे?
 
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव ने बताया कि सिंधिया शिवपुरी में रोड शो करने के उपरांत जिले के विधानसभा क्षेत्र कोलारस एवं पोहरी के लिए रवाना हो गए। वे गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख