suvichar

आचार संहिता के उल्लंघन पर पैनी नजर रखेगा 'सी-विजिल' ऐप

Webdunia
सोमवार, 8 अक्टूबर 2018 (23:44 IST)
जयपुर। राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी निगरानी रखने के लिए 'सी-विजिल' ऐप के जरिए अब किसी भी शिकायत का समाधान सौ मिनट की अवधि में हो सकेगा।


उन्होंने बताया कि इस ऐप ने अब राज्य में भी कार्य करना शुरू कर दिया है। आम लोग इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अपनी शिकायतें सबूतों के साथ भेज सकेंगे। कुमार ने यहां सी-विजिल ऐप के उपयोग व इसके संचालन के बारे में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रशिक्षित अधिकारी अपने-अपने जिलों के निर्वाचन क्षेत्रों में जाकर अधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे।

उन्होंने कहा कि अभी तक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर पर्याप्त सबूतों के अभाव में कड़ी कार्रवाई नहीं हो पाती थी, अब सी-विजिल ऐप के जरिए फास्ट ट्रैक शिकायत प्राप्ति और समाधान प्रणाली से प्राप्त शिकायतों पर सौ मिनट में कार्रवाई संभव होगी।

कुमार ने कहा कि कोई भी व्यक्ति एंड्रायड आधारित सी-विजिल ऐप को मोबाइल फोन में डाउनलोड कर सकता है। यह ऐप निर्वाचन घोषणा की तिथि से राज्य में प्रभावी हो गया है। इस ऐप की सबसे खास बात यह है कि इसमें शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। कुमार ने इस अवसर पर निर्वाचन विभाग द्वारा तैयार ‘राज इलेक्शन’ ऐप भी लांच किया।

इस एंड्राइड एप के जरिए प्रदेश के मतदाता अपने नाम या वोटर आईडी नंबर से निर्वाचन संबंधी जानकारी ले सकते हैं। ऐप के माध्यम से कुछ सेकंड में भाग संख्या, क्रम संख्या तथा मतदान केन्द्र की जानकारी मिल सकेंगी। इसके अलावा परिवारजनों के नाम एक साथ देखने की सुविधा इस ऐप के माध्यम से मिल सकेगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लारीजानी, सुलेमानी को लेकर सामने आया सच, Donald Trump ने कहा- NATO की जरूरत नहीं, ईरान बोला- पहले हिसाब फिर शांति

शादीशुदा लोगों को मिल सकती है बड़ी टैक्स छूट! राघव चड्ढा ने उठाई Joint ITR की मांग, जानिए कैसे बचेगा लाखों का टैक्स

ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप पर भड़के NCTC डायरेक्टर, 11 बार खुद युद्ध लड़ा, पत्नी को खोया, बोले- इजराइल के दबाव में छेड़ी जंग, दिया इस्तीफा

कढ़ाई में रखी मछली चटका गए थे चूहे, दोस्‍त पर किया शक और इतना मारा कि हो गई मौत

गंगा में इफ्तार पार्टी पड़ी भारी, नाव में खाया नॉनवेज, नदी में फेंके अवशेष, मुस्लिम युवकों पर FIR

सभी देखें

नवीनतम

उज्जैन में सीएम डॉ. मोहन यादव एवं राज्यपाल ने किया 16 निर्माण कार्यों के साथ गीता भवन का भूमि पूजन

MSP पर गेहूं खरीद पर 40 रूपये प्रति क्विंटल मिलेगा बोनस, मोहन कैबिनेट ने दी मंजूरी

कौन है मैथ्यू वैनडाइक? NIA ने 6 यूक्रेनी नागरिकों के साथ किया गिरफ्तार, ड्रोन ट्रेनिंग और म्यांमार लिंक का खुलासा

लारीजानी, सुलेमानी को लेकर सामने आया सच, Donald Trump ने कहा- NATO की जरूरत नहीं, ईरान बोला- पहले हिसाब, फिर शांति

ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने लोकसभा में की ग्वालियर रेलवे स्टेशन का नाम भारत रत्न श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर करने की मांग

अगला लेख