Dharma Sangrah

राजस्थान के करौली में नायब तहसीलदार का शव पेड़ से लटका मिला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 26 अक्टूबर 2024 (11:43 IST)
जयपुर। राजस्थान के करौली शहर (Karauli city) में एक नायब तहसीलदार (Naib Tehsildar) का शव शनिवार को एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं है कि नायब तहसीलदार ने आत्महत्या की या यह हत्या का मामला है?ALSO READ: करवा चौथ के दिन पत्नी का व्रत खुलवाया और पति ने साड़ी से लगा ली फांसी
 
पुलिस ने बताया कि करौली कलेक्टोरेट के सामने सिटी पार्क में टहल रहे लोगों ने शनिवार सुबह शव लटका देखा जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। उसने बताया कि नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह (40) का 5 दिन पहले धौलपुर से करौली तबादला हुआ था। उसने बताया कि वे भरतपुर के बाई गांव के रहने वाले थे।ALSO READ: केरल में एक ही परिवार के सभी 4 सदस्य मृत पाए गए, दंपति फांसी और बच्चे बिस्तर पर मृत मिले
 
पुलिस उपाधीक्षक अनुज शुभम ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अधिकारी की हत्या की गई है या उन्होंने आत्महत्या की लेकिन प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने राजेंद्र सिंह के परिजनों को सूचना दे दी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- भाजता के इशारे पर लोकतंत्र को कर रहा कमजोर

अयातुल्ला खामेनेई को सता रहा अमेरिकी हमले का डर, तेहरान के भूमिगत बंकर को बनाया ठिकाना

तेजस्वी यादव बने RJD के कार्यकारी अध्यक्ष, रोहिणी आचार्य बोलीं- लालूवाद को खत्म करने की साजिश

शशि थरूर बोले- कांग्रेस का कभी विरोध नहीं किया, ऑपरेशन सिंदूर पर रुख के लिए नहीं मांगूगा माफी

ईरानी सेना के कमांडर की अमेरिका को चेतावनी, कहा- इशारा मिलते ही दब जाएगा ट्रिगर

सभी देखें

नवीनतम

कौन हैं योगी से नाराज होकर इस्तीफा देने वाले सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, क्या राजनीति में होगी एंट्री?

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने दिया इस्तीफा, शंकराचार्य के अपमान से हैं आहत, यूपी में खलबली

चीन में गूंजा वंदे मातरम और भारत माता की जय, बीजिंग और शंघाई में फहरा तिरंगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फहराया तिरंगा, संविधान की शपथ भी दिलाई

26 जनवरी की परेड देखने पहुंचे राहुल गांधी, लोगों के बीच ऐसे बैठे नजर आए

अगला लेख