Dharma Sangrah

बिहार में लहर के बीच राजस्थान में भाजपा को बड़ा झटका, अंता उपचुनाव में मिली हार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 (12:52 IST)
Rajasthan Anta Bypoll election Results : बिहार चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही भाजपा को राजस्थान की अंता सीट पर हुए उपचुनाव में बड़ा झटका लगा है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया ने भाजपा के मोरपाल सुमन को 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। 
 
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, 20 राउंड की गिनती के बाद प्रमोद जैन ने 69,462 वोट हासिल किए। मोरपाल सुमन को 53868 वोट मिले जबकि निर्दलीय नरेश मीणा 53740 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। 
 
अंता विधानसभा सीट झालावाड़ लोकसभा में आती है। यहां से पूर्व मुख्‍यमत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह सांसद हैं। अंता उपचुनाव में भाजपा के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल, वसुंधरा राजे, दुष्यंत सिंह समेत कई दिग्गजों ने मोर्चा संभाला था। हालांकि वे मतदाताओं को रिझाने में विफल रहे। 
 
अंता विधानसभा सीट पर हुए 11 नवंबर को हुए उपचुनाव में रिकॉर्ड 80.32 फीसदी वोट डाले गए थे। यह उपचुनाव कांग्रेस और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया था।
edited by : Nrapendra Gupta 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ISRO कर रहा बड़ी तैयारी, Chandrayaan-4 करेगा कमाल, 7 सैटेलाइट होंगे लांच

महाराष्ट्र में CM फडणवीस का तगड़ा दांव, उद्धव ठाकरे को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

बिहार में सरकार गठन की तैयारियां तेज, कौन होगा मुख्‍यमंत्री, कब होगा शपथ ग्रहण

बिहार विधानसभा चुनाव में हार पर होगा मंथन, तेजस्वी ने राजद विधायकों की बुलाई बैठक

Rohini Acharya : रोहिणी आचार्य के आरोपों से मचा सियासी तूफान, कौन हैं तेजस्वी के करीबी रमीज नेमत

सभी देखें

नवीनतम

मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जिलाधिकारियों के साथ बैठक

मुख्यमंत्री योगी के विजन से बदलेगी उत्तर प्रदेश की तस्वीर

सस्ती होगी LPG! भारत का अमेरिका के साथ एग्रीमेंट, 1 साल में होगा 22 लाख टन आयात

शेख हसीना को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद बांग्लादेश में भड़की हिंसा, बम धमाके, मीरपुर में आगजनी

सऊदी अरब बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख

अगला लेख