rakhi festival 2020 : भाई को बांधें उनके राशि के रंग की खास राखी

Webdunia
साल 2020 में भाई और बहन का स्नेह पर्व रक्षाबंधन 3 अगस्त को आ रहा है। इस बार कोरोना और लॉक डाउन के कारण त्योहार की रौनक पर असर हुआ है। फिलहाल हम आपको बता रहे हैं कि अगर भाई को उनकी राशि के अनुसार राखी बांधी जाए तो उनके लिए यह अत्यंत शुभ होगा। आइए जानते हैं विस्तार से...
 
मेष
यदि आपके भाई की राशि मेष है तो इसका स्वामी मंगल है। ऐसे लोगों को लाल रंग की राखी बांधना शुभ माना जाता है। इससे उनके जीवन में भरपूर ऊर्जा बनी रहती है।
 
वृष
इस राशि के लोगों का स्वामी शुक्र है। बहन अपने भाई को नीले रंग की राखी पहनाएं तो उसके लिए शुभ होगा। इससे उन्हें बेहतर परिणाम भी मिलेंगे।
 
मिथुन
इस राशि के स्वामी बुध है। ऐसे में आप चाहे तो अपने भाई को हरे रंग की राखी बांध सकते हैं। इससे सुख,समृद्धि और दीर्घायु होते हैं।
 
कर्क
इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। ऐसे लोगों के लिए पीले या फिर चमकीले सफेद रंग की राखी सही होगी। इस रंग से जीवन में भरपूर खुशहाली आएगी।
 
सिंह
इस राशि के स्वामी सूर्य है। ऐसे लोग अपने भाई के लिए पीले-लाल रंग की राखी खरीदें। उनके लिए शुभ होगा।
 
कन्या
इस राशि के स्वामी बुध होते हैं। भाई को अपने बहन से हरे रंग की राखी बंधवानी चाहिए। इससे सभी प्रकार के ग्रह दोष दूर हो जाते हैं। भाई-बहन के बीच प्रेम बना रहता है।
 
तुला
इस राशि के लोग के लिए नीला या फिर सफेद रंग की राखी बांधना शुभ होगा। इस राशि के स्वामी शुक्र है।
 
धनु
इस राशि के लोगों के स्वामी बृहस्पति है। ऐसे लोगों को सुनहरे पीले रंग की राखी बंधवानी चाहिए या फिर केशरिया-पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए।
 
मकर
इस राशि के स्वामी शनिदेव है। इन्हें न्याय का देवता कहा गया है। बहन अपने भाई को नीले रंग की राखी पहनाएं। इससे भाई-बहन का अटूट रिश्ता बना रहेगा।
 
कुंभ
इस राशि के स्वामी भी शनि माने जाते हैं। रक्षाबंधन पर रूद्राक्ष की राखी या फिर आसमानी रंग की राखी इनके लिए उत्तम होगी।
 
मीन
इस राशि के लोगों को सुनहरी हरी रंग की राखी खरीदना चाहिए। इनके लिए जामुनी व पीले रंग की राखी भी शुभ मानी जाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Chanakya niti : यदि सफलता चाहिए तो दूसरों से छुपाकर रखें ये 6 बातें

Guru Gochar : बृहस्पति के वृषभ में होने से 3 राशियों को मिलेंगे अशुभ फल, रहें सतर्क

Adi shankaracharya jayanti : क्या आदि शंकराचार्य के कारण भारत में बौद्ध धर्म नहीं पनप पाया?

Lakshmi prapti ke upay: लक्ष्मी प्राप्ति के लिए क्या करना चाहिए, जानिए 5 अचूक उपाय, 5 सावधानियां

Swastik chinh: घर में हल्दी का स्वास्तिक बनाने से मिलते है 11 चमत्कारिक फायदे

Aaj Ka Rashifal: किसे मिलेगा आज भाग्य का साथ, पढ़ें अपना राशिफल (14 मई 2024)

14 मई 2024 : आपका जन्मदिन

14 मई 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

Ganga Saptami 2024: गंगा सप्तमी के दिन क्या करना चाहिए?

Budh in mesh : बुध का मेष राशि में गोचर 5 राशियों का सोने जैसा चमकेगा भाग्य

अगला लेख