Biodata Maker

रक्षा बंधन विशेष : जब पूर्णिमा 2 दिन है तो 15 अगस्त को ही क्यों मनाया जा रहा है पर्व

Webdunia
इस बार वर्ष 2019 में श्रावण पूर्णिमा 2 दिन यानी 14 और 15 अगस्त को है। 14 अगस्त को व्रत की पूर्णिमा और दूसरे दिन यानी 15 अगस्त को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन ही पूर्णिमा का स्नान-दान होगा।
 
अब सवाल यह है कि जब 2 दिन पूर्णिमा की तिथि है तो फिर 15 अगस्त को ही त्योहार क्यों बनाया जा रह है। वास्तव में रक्षा बंधन में पराह्यण व्यापिनी तिथि ली जाती है। यदि पूर्णिमा दो दिन हो या उस दिन भद्रा हो तो उसका त्याग करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, भद्रा में रक्षा पर्व और फागुनी दोनों ही वर्जित है।
 
श्रावणी में राजा और फागुनी में प्रजा का अनिष्ट होता है। पूर्णिमा तिथि 14 अगस्त को दिन में ही 2.45 बजे लग रही है जो 15 अगस्त को शाम 4.30 बजे तक रहेगी। 15 अगस्त को सुबह से लेकर शाम 4.23 बजे तक बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध सकेंगी। सारे मंगलमयी, अनुकूल  और शुभ संयोग 15 अगस्त के दिन ही है इसलिए विद्वानों द्वारा तय किया गया कि 15 अगस्त पर ही रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाना उचित है। 
 
वहीं श्रावण पूर्णिमा पर ब्राह्मणों द्वारा ऋषि तर्पण क्रिया उपाकर्म किया जाता है। 15 अगस्त को संस्कृत दिवस व स्वतंत्रता दिवस भी मनाया जाएगा। इस दिन काशी में अमरनाथ यात्रा के साथ पूजन-अर्चन का भी विधान होता है।

ALSO READ: रक्षा बंधन : वर्ष 2019 की राखी की 10 खास बातें, क्यों है इतना शुभ इस बार पर्व
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Gita Jayanti Wishes: गीता जयंती पर अपनों को भेजें ये 5 प्रेरणरदायी शुभकामना संदेश

Shani Margi 2025: 28 नवंबर 2025 को शनि चलेंगे मार्गी चाल, 3 राशियों को कर देंगे मालामाल

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी कब है, क्यों नहीं करते हैं इस दिन विवाह?

Sun Transit In Scorpio: सूर्य का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल और भविष्‍यफल

बुध का तुला राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा लाभ किसको होगा नुकसान

सभी देखें

धर्म संसार

Quotes of Guru Tegh Bahadur: गुरु तेग बहादुर जी के शहादत दिवस पर अपनों को भेजें ये खास 7 भावपूर्ण संदेश

Mokshada Ekadashi 2025: कब है मोक्षदा एकादशी, 30 नवंबर या 01 दिसंबर, जानें सामग्री और पूजा विधि

Guru Tegh Bahadur: गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस, जानें उनके 6 खास कार्य

Guru Tegh Bahadur Shahidi Diwas: गुरु तेग बहादुरजी का शहीदी दिवस आज

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 नवंबर, 2025)

अगला लेख