Hanuman Chalisa

श्रीरामनवमी 2020: महामारी पर विजय पाने के लिए करें श्रीराम स्तुति

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
Ram Navmi 2020
'रा' कहत मुख निकसे, निकसत पाप पहाड़। 'म' ऐसा धूर्त है, जो चट बंद करत किवाड़।
 
 
यह संसार स्वार्थ से भरा हुआ है। मनुष्य हमेशा अपने स्वार्थ में लगा रहता है। 'यह मेरा, यह तेरा है'। हर सुख-वैभव के लिए मनुष्य अपना जीवन खत्म कर देता है, परंतु मोक्ष के लिए प्रभु श्रीराम का स्मरण नहीं करता। और जो करता है, वह भवसागर से तर जाता है।
 
'तोड़ो तेरा-मेरा बंधन, कोई नहीं है तेरा/ बीच भंवर में नैया तेरी, राम है एक किनारा।'

इस स्वार्थरूपी भंवर से राम नाम की नैया ही किनारे लगा सकती है।
 
भगवान श्रीराम से रामनवमी पर आशीर्वाद मांगें कि हे परमात्मा, मेरे शरीर, मन और बुद्धि की रक्षा करना। साथ ही इस मंत्र का पाठ करें-
 
'दिव्यां देहि मे शक्तिं दिव्यां देहि शांति मे। दिव्यं देह आयुष्यम यशो बुद्धिम समुज्ज्वलाम।'
 
इसके साथ ही भगवान शिव, हनुमान एवं गुरुजनों से आशीर्वाद प्राप्त कर अपनी दिनचर्या प्रारंभ करें। इससे आपके मन के सारे मनोरथ पूर्ण होंगे। 'राम' शब्द के उच्चारण मात्र से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। राम से विनती कर आराधना कीजिए।
 
'चरन कमल बंदउं तिन्ह केरे/ पुरवहुं सकल मनोरथ मेरे।'
 
और अधिक मांगना हो तो अपने जन्म लग्न अनुसार मंत्र का जप करें।
 
मेष लग्न : 'ॐ शाश्वत नम:।'
 
वृषभ लग्न : 'ॐ राजेन्द्र नम:।'
 
मिथुन लग्न : 'ॐ सत्यवाक नम:।'
 
कर्क लग्न : 'ॐ जैत्र नम:।'

 
सिंह लग्न : 'ॐ सत्यव्रत नम:।'
 
कन्या लग्न : 'ॐ रामभद्र नम:।'
 
तुला लग्न : 'ॐ त्रयी नम:।'
 
वृश्चिक लग्न : 'ॐ वेदांतपार नम:।'
 
धनु लग्न : 'ॐ दांत नम:।'
 
मकर लग्न : 'ॐ सप्ततालप्रभेता नम:।'
 
कुंभ लग्न : 'ॐ राघवेन्द्र नम:।'

 
मीन लग्न : 'ॐ धन्वी नम:।'

ALSO READ: दुर्गा अष्टमी, नवमी या पूर्णिमा के दिन कोरोना वायरस से बचाव के लिए करें मां नर्मदाजी की स्तुति

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

सभी देखें

धर्म संसार

बुध का गुरु के नक्षत्र में गोचर: 8 अगस्त तक इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Flat Vastu Tips: फ्लैट में रह रहे लोगों के लिए वास्तु के 5 टिप्स

निर्जला एकादशी पर शर्बत क्यों बांटा जाता है, जानिए इसके फायदे

सुन्नी परंपरा में मोहर्रम की 10वीं तारीख का ऐतिहासिक महत्व

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (25 जून, 2026)

अगला लेख