rashifal-2026

रामनवमी और महानवमी में क्या अंतर है?

राम नवमी और चैत्र नवरात्रि की नवमी में क्या है अंतर

WD Feature Desk
शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024 (18:02 IST)
Ram navami and mahanavami : चैत्र माह की नवमी को रामनवमी कहा जाता है। इस दौरान नवरात्रि भी रहती है तो इसे दुर्गा नवमी और महानवमी भी कहा जाता है। इस बार 17 अप्रैल बुधवार के दिन रामनवमी रहेगी। पूरे देश में इसे धूमधाम से मनाया जाएगा और साथ ही में नवमी पर नवरात्रि की नौवीं माता सिद्धिदात्री की पूजा भी होगी। दोनों ही हिंदू सनातन धर्म के खास त्योहार है। आओ जानते हैं दोनों में क्या है अंतर।
ALSO READ: Ram navami Katha 2024 : रामनवमी की कथा कहानी
1. चैत्र शुक्ल नवमी पर श्री राम का जन्म हुआ था इसलिए इसे रामनवमी के रूप में मनाया जाता है, जबकि इसी दिन महानवमी नवरात्रि के नौ दिनों के अंत में मनाई जाती है जो देवी दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित है। 
ALSO READ: Ram Lala Surya Tilak: रामनवमी पर सूर्य की किरणों से होगा रामलला का तिलक, ट्रायल हुआ पूरा
2.  रामनवमी पर दिन के मध्य में श्रीराम की पूजा होती है, रामलीला और भजन संध्या जैसे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होते हैं जबकि महानवमी पर मां दुर्गा की नौवीं शक्ति सिद्धितात्री पूजा की जाती है
3. रामनवमी के दिन श्री राम मंदिर में और पूजा आरती के बाद पंजरी प्रसाद बांटा जाता है जबकि इसी दिन नवरात्रि के व्रत का पारण करके कन्याओं को भोजन कराया जाता है।
ALSO READ: Ram navami Puja 2024: रामनवमी की पूजा सामग्री और पूजन विधि
4. महानवमी के पर माता का हवन करके पूजा का समापन करते हैं और जवारे का विसर्जन करते हैं। रामनवमी के उत्सव में यह सब नहीं किया जाता है।
 
5. रामनवमी के उपलक्ष में रामचरित-मानस पाठ, राम रक्षा स्त्रोत, राम चालीसा, मूल रामायण या राम गीता का पाठ किया जाता है जबकि महानवमी पर दुर्गा सप्तशती का पाठ, चंडी पाठ या दुर्गा चालीसा का पाठ करते हैं।
ALSO READ: Ram navami ki aarti : रामनवमी की आरती
6. रामनवमी में दिन में पूजा का महत्व है जबकि महानवमी पर नवरात्रि की रात्रि में पूजा का खास महत्व है। खासकर प्रदोष काल और निशीथ काल में पूजा करते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सूर्य का मकर राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल, किसे होगा लाभ और किसे नुकसान

2026 में इन 4 राशियों का होगा पूरी तरह कायाकल्प, क्या आप तैयार हैं?

शाकंभरी माता की आरती हिंदी– अर्थ, लाभ और पाठ विधि | Shakambari mata ki aarti

Basant Panchami 2026: वर्ष 2026 में बसंत पंचमी का त्योहार कब मनाए जाएगा

क्या सच में फिर से होने वाला है ऑपरेशन सिंदूर प्रारंभ, क्या कहती है भविष्यवाणी

सभी देखें

धर्म संसार

शनिवार को भूलकर भी न करें ये 5 काम, 12 अचूक उपाय आजमाएंगे तो खुल जाएगी किस्मत: shaniwar ke upay

17 January Birthday: आपको 17 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 जनवरी 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

बसंत पंचमी पर बन रहे हैं दुर्लभ योग संयोग, शुभ कार्यों के लिए है अबूझ मुहूर्त

बिजनौर: हनुमान मूर्ति के चारों ओर 4 दिन से घूम रहा कुत्ता, आस्था या कोई संकेत? Video

अगला लेख