Festival Posters

Eid ul Fitr 2024 Mubarak: ईद उल-फ़ित्र आज, रोजेदारों को मिलेगा तोहफा

Eid ul Fitr 2024 Mubarak: ईद उल-फ़ित्र मन्नतें पूरी होने का दिन, जानें क्या है ईद उल-फ़ितर?

WD Feature Desk
गुरुवार, 11 अप्रैल 2024 (09:57 IST)
Eid Ul Fitr 2024 
 
HIGHLIGHTS
 
• रोजेदारों को तोहफे का दिन ईद उल फितर।
• ईद-उल-फित्र मन्नतें पूरी होने का दिन। 
• रमजान महीने के आखिर में मनाई जाती है ईद-उल-फितर।

ALSO READ: Eid-Ul-Fitr Dishes: ईद उल-फ़ित्र पर बनने वाली 6 जायकेदार डिशेज, अभी नोट करें रेसिपी
 
Eid ul Fitr 2024: ईद का त्योहार भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। ईद उल फितर अल्लाह का रोजेदारों को तोहफे वाला दिन माना जाता है, क्योंकि ईद मन्नतें पूरी होने का दिन माना गया है। आजल 11 अप्रैल 2024, दिन गुरुवार को भारत में ईद-उल-फित्र/ ईद उल फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। 
 
'ईद-उल-फित्र' दरअसल दो शब्द हैं। 'ईद' और 'फित्र'। असल में 'ईद' के साथ 'फित्र' को जोड़े जाने का एक खास मकसद है। वह मकसद है रमजान में जरूरी की गई रुकावटों को खत्म करने का ऐलान। यह नहीं कि पैसे वाले, धन-संपन्न लोगों ने बहुत उत्साहपूर्वक यह त्योहार मना लिया और गरीब, असहाय लोग मुंह देखते रह गए। साथ ही छोटे-बड़े, अमीर-गरीब सबकी ईद हो जाना। शब्द 'फित्र' के मायने चीरने, चाक करने के हैं और ईद-उल-फित्र उन तमाम रुकावटों को भी चाक कर देती है, जो रमजान में लगा दी गई थीं। 
 
जैसे रमजान में दिन के समय खाना-पीना व अन्य कई बातों से रोक दिया जाता है। ईद के बाद आप सामान्य दिनों की तरह दिन में खा-पी सकते हैं। गोया ईद-उल-फित्र इस बात का ऐलान है कि अल्लाह की तरफ से जो पाबंदियां माहे-रमजान में तुम पर लगाई गई थीं, वे अब खत्म की जाती हैं। इसी फित्र से 'फित्रा' बना है। फित्रा यानी वह रकम जो खाते-पीते, साधन संपन्न घरानों के लोग आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को देते हैं। ईद की नमाज से पहले इसका अदा करना जरूरी होता है। इस तरह अमीर के साथ ही गरीब की, साधन संपन्न के साथ साधनविहीन की ईद भी मन जाती है।

ALSO READ: ईद-उल-फितर 2024 कब है?
 
कुराने-पाक के अनुसार/ किताबों में आया है कि रमजान में पूरे रोजे रखने वाले का तोहफा ईद है। इस दिन अल्लाह की रहमत पूरे जोश पर होती है तथा अपना हुक्म पूरा करने वाले बंदों को रहमतों की बारिश से भिगो देती है। अल्लाह पाक रमजान की इबादतों के बदले अपने नेक बंदों को बख्शे जाने का ऐलान फरमा देते हैं। असल में ईद से पहले यानी रमजान में जकात अदा करने की परंपरा है। 
 
यह जकात भी गरीबों, बेवाओं व यतीमों को दी जाती है। इसके साथ फित्रे की रकम भी उन्हीं का हिस्सा है। इस सबके पीछे सोच यही है कि ईद के दिन कोई खाली हाथ न रहे, क्योंकि यह खुशी का दिन है। यह खुशी खासतौर से इसलिए भी है कि रमजान का महीना जो एक तरह से परीक्षा का महीना है, वह अल्लाह के नेक बंदों ने पूरी अकीदत (श्रद्धा), ईमानदारी व लगन से अल्लाह के हुक्मों पर चलने में गुजारा। इस कड़ी आजमाइश के बाद का तोहफा ईद है।
 
ईद की नमाज के जरिए बंदे खुदा का शुक्र अदा करते हैं कि उसने ही हमें रमजान का पाक महीना अता किया, फिर उसमें इबादतें करने की तौफीक दी और इसके बाद ईद का तोहफा दिया। तब बंदा अपने माबूद (पूज्य) के दरबार में पहुंचकर उसका शुक्र अदा करता है। सही मायनों में तो ये मन्नतें पूरी होने का दिन है। 
 
इन मन्नतों के साथ तो ऊपर वाले के सामने सभी दुआ मांगने के लिए तैयार हो जाते हैं। उस रहीमो-करीम की असीम रहमतों की आस लेकर एक माह तक निरंतर इम्तिहान देते रहे। कोशिश करते रहे कि उसने जो आदेश दिए हैं उन्हें हर हाल में पूरा करते रहें। चाहे वह रोजों की शक्ल में हो, सेहरी या इफ्तार की शक्ल में। तरावीह की शक्ल में या जकात-फित्रे की शक्ल में। सभी ने अपनी हिम्मत के मुताबिक अमल किया, अब ईद के दिन सारे संसार का पालनहार उनको नवाजेगा। 
 
अत: इसी तरह ईद उल फितर/ ईद-उल-फित्र मन्नतें पूरी होने का दिन तथा अल्लाह की तरफ से रोजेदारों को तोहफे का दिन माना गया है। इस प्रकार यह भी कहा जा सकता हैं कि एक महीने के चिंतन तथा आध्यात्मिक भक्ति के बाद ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है, जिसे 'मीठी ईद' के नाम से भी जाना जाता हैं और यह रमजान माह के समाप्ति का प्रतीक है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: Eid ul Fitr : खुशियों की रौनक का जश्न है ईद-उल-फितर का त्योहार, जानें कैसे मनाएं

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मकर संक्रांति पर बन रहे हैं शुभ योग, 3 राशियों को मिलेगा आशीर्वाद

Magh Maas: माघ माह का महत्व और पौराणिक कथा

न्याय का प्रतीक घंटा: क्यों बजाते हैं घंटी और क्या महत्व है इसका?

Year 2026 predictions: रौद्र संवत्सर में होगा महासंग्राम, अपनी अपनी जगह कर लें सुरक्षित

भविष्य मालिका की भविष्‍यवाणी 2026, 7 दिन और रात का गहरा अंधेरा

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (09 जनवरी, 2026)

09 January Birthday: आपको 9 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 जनवरी 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

2026 में इन 4 राशियों का होगा पूरी तरह कायाकल्प, क्या आप तैयार हैं?

Makar Sankranti Kite Flying: मकर संक्रांति पर पतंगबाजी का पर्व: एक रंगीन उत्सव, जानें इतिहास, महत्व और प्रभाव

अगला लेख