Hanuman Chalisa

Ramadan Date 2024: शुरू हुआ रमजान का मुबारक महीना, जानें कब मनेगी ईद?

WD Feature Desk
HIGHLIGHTS
 
• मंगलवार, 12 मार्च को माह-ए-रमजान का पहला रोजा।
• रजमान का महीना आज से शुरू। 
• कब मनाई जाएगी ईद-उल-फितर 2024। 

ALSO READ: Ramadan Date : 2024 में रमजान मास कब से है?
 
Ramadan 2024 : इस्लाम धर्म में 'रमजान' का महीना सबसे पवित्र माना जाता है। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार यह इस्लाम धर्म का नौवां माह है। अत: रमजान में पूरे महीने तक रोजे रखे जाते हैं तथा ईद-उल-फित्र के साथ रमजान मास का समापन होता है। जो कि शव्वाल मास के पहली तारीख को मनाया जाता। 
 
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2024 में दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में सोमवार की शाम इस्लाम के पवित्र महीने रमजान के चांद का दीदार हो गया तथा रमजान माह का पहला रोजा दिन मंगलवार, 12 मार्च को होगा। अत: देशभर की अलग-अलग मस्जिदों में चांद दिखने के साथ ही रमजान माह की विशेष नमाज़ ‘तारावाही’ की शुरुआत भी हो गई है।
 
मान्यतानुसार रमजान के पवित्र मास में ही पैगंबर मोहम्मद साहब को अल्लाह से कुरान की पहली आयतें मिली थीं। अत: चांद निकलने के बाद ही रमजान का पवित्र माह आरंभ होकर पवित्र रोजे शुरू हो गए हैं।

दिल्ली के चांदनी चौक स्थित फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद के अनुसार दिल्ली के अलावा हरियाणा के गुरुग्राम, राजस्थान के जयपुर, अलवर, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, बरेली, बिहार के पटना और कई अन्य शहरों में भी रमजान के महीने का चांद देखा जाने के कारण पहला रोजा मंगलवार को मनाया जाएगा तथा इस बार का रोजा करीबन 13 घंटे का होगा।

रमजान के दिनों में कुरान का पाठ करने का सिलसिला ईद का चांद दिखने तक जारी रहेगा और इस बार ईद-उल-फितर या ईद का त्योहार 10 या 11 अप्रैल को मनाए जाने की उम्मीद है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: Ramadan 2024 : रमजान का महीना क्यों खास है, जानें महत्व

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

सभी देखें

धर्म संसार

30 June Birthday: आपको 30 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Hargobind Jayanti 2026: गुरु हरगोविंद सिंह जयंती: जानें उनके बताए सिद्धांत, जो आज भी हैं प्रासंगिक

Ashadha Month 2026: आषाढ़ माह प्रारंभ 2026: जानिए इस माह का महत्व और क्या करें, क्या नहीं करें?

अमरनाथ यात्रा 2026: निकलने से पहले जरूर कर लें ये 5 जरूरी तैयारियां, तभी रहेगा सफर सुरक्षित

अगला लेख