Hanuman Chalisa

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तारीख 1967 में ही हो गई थी तय, गजब का है ये संयोग

57 साल पहले ही बता दी गई थी प्राण प्रतिष्ठा की तारीख, नेपाल का डाक टिकट हुआ वायरल

WD Feature Desk
Nepal Postage Stamps
  • नेपाल के डाक टिकट की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
  • यह डाक टिकट 1967 को जारी किया गया था और यह बहुत दुर्लभ माना जा रहा है।
  • यह डाक टिकट लखनऊ के द लिटिल म्यूजियम में रखा गया है। 
Nepal Postal Stamp Ram Mandir : भारत में अब हर किसी को 22 जनवरी का इंतज़ार है क्योंकि इस दिन भगवान श्री राम अपनी जन्मभूमि अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (Ram mandir pran pratishtha) के लिए भारत में राममय माहौल बन चुका है और हर गली में राम नाम का शोर है। इस दिन को और भी विशेष बनाने के लिए हर भारतीय अपनी तरफ से प्रयास कर रहा है। ALSO READ: Ram Mandir Ayodhya : वास्तु के अनुसार लगाएं घर के उपर ध्वजा, जानें ध्वजा लगाने के नियम
 
श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए कई तरह के व्यंजन, मिठाइयां, प्रभु श्री राम के वस्त्र और उनकी नई मूर्ति जैसी भव्य तैयारियां हो चुकी हैं। भारत के लंबे मामलों में से अयोध्या का मामला भी काफी विवादित रहा है लेकिन कई वर्षों के संघर्ष के बाद 22 जनवरी को श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। 
 
लेकिन हाल ही एक हैरान कर देने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल यह पोस्ट नेपाल के डाक टिकट की है जिसमें प्रभु श्री राम और माता सीता की तस्वीर है। यह डाक टिकट 1967 को जारी किया गया था लेकिन अब यह टिकट बहुत दुर्लभ माना जा रहा है (Nepal postal stamp ram mandir)। इस डाक टिकट के बारे में जानकार आप भी हैरान हो जाएंगे....
क्या है ऐसा नेपाल के डाक टिकट में? 
दरअसल लखनऊ के द लिटिल म्यूजियम के मालिक अशोक कुमार के अनुसार यह डाक टिकट, नेपाल में 1967 को जारी किया गया था। यह डाक टिकट भगवान श्री राम और माता सीता को समर्पित किया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस डाक टिकट में संयोग से राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का साल लिखा हुआ है। 
 
कहां और किसके पास है यह डाक टिकट?
यह डाक टिकट अशोक कुमार के पास है और यह लखनऊ के द लिटिल म्यूजियम में रखा गया है। यह टिकट 15 पैसे का है और इसमें 'रामनवमी 2024' लिखा हुआ है। दरअसल यह टिकट रामनवमी के अवसर पर 18 अप्रैल, 1967 को जारी किया गया था।  
 
विक्रम संवत के अनुसार लिखा गया था साल
इसके अलावा इस टिकट में जो रामनवमी 2024 लिखा है वो अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार नहीं लिखा है। बल्कि यह साल विक्रम संवत में लिखा गया है। आपको बता दें कि विक्रम संवत अंग्रेजी कैलेंडर से 57 साल आगे चलता है इसलिए इस टिकट में 2024 लिखा गया है।
ALSO READ: Ayodhya में राम मंदिर कार्यक्रम से पहले IMD ने की Web page की शुरुआत

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या आप भी गलत तरीके से करते हैं गायत्री मंत्र का जाप? जानें सही नियम और 21 दिनों में देखें चमत्कारी बदलाव

ओवरथिंकिंग और मानसिक तनाव से थक चुका है दिमाग? आज ही आजमाएं भगवद्गीता के ये 3 लाइफ हैक्स, तुरंत मिलेगी शांति

जून माह में रहेगी ज्येष्ठ माह की 2 एकादशियां, जानिए तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Vat Savitri Purnima 2026: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत का महत्व, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

जून में कर्क राशि में बनेगा गजलक्ष्मी योग, 4 राशियों को मिलेगा अचानक से धन

सभी देखें

धर्म संसार

06 June Birthday: आपको 6 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 6 जून 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

भानु सप्तमी की पौराणिक कथा

Panchak Dates 2026: 06 जून से लगेगा मृत्यु पंचक, जानें क्यों हैं खास, क्या करें और क्या न करें?

8 जून से पलटेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-शुक्र मिलकर बना रहे गजलक्ष्मी राजयोग

अगला लेख