दिवाली 2019 : दीपावली पर ऐसे हुआ था अयोध्या में श्रीराम का भव्य स्वागत

अनिरुद्ध जोशी
भगवान श्रीराम अपना 14 वर्ष का वनवास पूरा करने के बाद पुन: लौट आए थे। कहते हैं कि वे सीधे अयोध्या न जाते हुए पहले नंदीग्राम गए थे और वहां कुछ दिन रुकने के बाद दीपावली के दिन उन्होंने अयोध्या में प्रवेश किया था। इस दौरान उनके लिए खासतौर पर नगर सजाया गया था।

 
1. श्रीराम के अयोध्या लौटने की तिथि पर इतिहासकारों में मतभेद हैं, लेकिन परंपरा के अनुसार कार्तिक अमावस्या अर्थात दीपावली को भगवान श्रीराम अपना 14 वर्ष का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटे थे। 
 
2. रावण का वध करने के बाद लंका से अयोध्या लौटते समय राम, लक्ष्मण, सीता एवं हनुमानजी पुष्पक विमान से अयोध्या के पास नंदीग्राम नामक स्थान पर उतरे थे, जहां पर राम की खड़ाऊं रखकर राजा भरत अपना राजपाट चलाते थे।
 
3. कहते हैं कि नंदीग्राम में कुछ समय रहने के बाद भगवान श्रीराम का दीपावली के दिन अयोध्या नगर में आगमन हुआ तो सभी शहरवासी उनके आगमन और स्वागत के लिए उमड़ पड़े।
 
4. अयोध्यावासियों ने श्रीराम के लौटने की खुशी में दीप जलाकर खुशियां मनाई गईं। संपूर्ण शहर का रंग-रोगन कर उसको दीपकों से सजाया गया था। 
 
5. सभी पुरुष, बच्चे और महिलाएं नए वस्त्रों में सजे-धजे थे। मिठाइयां बांटी जा रही थीं और उत्सव मनाया गया। तुलसीदासजी ने रामचरित मानस के उत्तरकांड में इस घटना का सुंदर चित्रण किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Buddha purnima 2024: भगवान बुद्ध के 5 चमत्कार जानकर आप चौंक जाएंगे

Buddha purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा शुभकामना संदेश

Navpancham Yog: सूर्य और केतु ने बनाया बेहतरीन राजयोग, इन राशियों की किस्मत के सितारे बुलंदी पर रहेंगे

Chankya niti : करोड़पति बना देगा इन 4 चीजों का त्याग, जीवन भर सफलता चूमेगी कदम

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Lord brahma : भगवान ब्रह्मा का इतिहास जानें

बिना तोड़फोड़ कैसे लें वास्‍तु उपायों का लाभ, जानें खास टिप्स

23 मई : विश्व कछुआ दिवस, जानें इतिहास और धार्मिक महत्व

Lord shiv : भगवान शिव का इतिहास जानें

गौतम बुद्ध के जीवन से हमें क्या सीख लेनी चाहिए?

अगला लेख