Biodata Maker

क्या यह सच है कि जहां भी रामायण पाठ होता है वहां हनुमानजी अदृश्य रूप में उपस्थित हो जाते हैं?

अनिरुद्ध जोशी
ऐसा कहा जाता है कि जहां पर भी रामायण का पाठ हो रहा होता है वहां पर हनुमानजी अदृश्य रूप में उपस्थित हो जाते हैं। प्राचीनकाल से ही यह धारणा चली आ रही है। मान लो कि इस वक्त एक ही समय में कई जगह रामायण पाठ हो रहा है तो क्या हनुमानजी सभी जगह एक साथ उपस्थित होंगे?
 
 
दरअसल, रामकथा तो राम के पहले से ही जारी है। सर्वप्रथम श्रीराम की कथा भगवान श्री शंकर ने माता पार्वतीजी को सुनाई थी। उस कथा को एक कौवे ने भी सुन लिया। उसी कौवे का पुनर्जन्म कागभुशुण्डि के रूप में हुआ। काकभुशुण्डि को पूर्व जन्म में भगवान शंकर के मुख से सुनी वह रामकथा पूरी की पूरी याद थी। उन्होंने यह कथा अपने शिष्यों को सुनाई। गरुढ़ भगवान को शंका हुई तो उनको भी काकभुशुण्डि ने यह कथा सुनाई।
ALSO READ: आधुनिक दुनिया में हनुमान चालीसा का क्या महत्व है?
 
फिर यह कथा विभीषण ने सुनाई और फिर हनुमानजी ने यह कथा एक पाषाण पर लिखी। बाद में वाल्मीकिजी ने यह कथा लिखी। फिर यह कथा कई ऋषि-मुनियों और आचार्यों ने लिखी। इस तरह इस कथा का प्रचार-प्रसार हर क्षेत्र और हर भाषा में होता रहा। परंपरा से ही यह प्रचलित है कि जहां भी भक्त भाव से राम कथा का आयोजन होता है हनुमानजी वहां अदृश्य रूप से उपस्थित हो जाते हैं। उनके लिए समय और स्थान किसी भी प्रकार से बाधा नहीं बनता। वह एक ही समय में कई स्थानों की रामकथा सुनने में सक्षम हैं, क्योंकि उन्होंने समय और स्थान का अतिक्रमण कर रखा है।
 
 
काशी में तुलसीदासजी रामकथा कहने लगे। वहां उन्हें एक दिन एक प्रेत मिला, जिसने उन्हें हनुमानजी का पता बताया। प्रेत ने कहा कि जहां भी भक्तिभाव से रामकथा का आयोजन होता है हनुमानजी किसी न किसी रूप में वहां उपस्थित हो जाते हैं। तुलसीदासजी ने पूछा ऐसा कौन सा स्‍थान है और कैसे उन्हें पहचानूंगा। तब प्रेत ने उन्हें वह स्थान और पहचान बता दिया। वहां उन्होंने एक वृद्ध के रूप में बैठे हनुमानजी को देखा और उनके पैरों में गिर पड़े। हनुमानजी से मिलकर तुलसीदासजी ने उनसे श्री रघुनाथजी का दर्शन कराने की प्रार्थना की। हनुमानजी ने कहा- तुम्हें चित्रकूट में रघुनाथजी के दर्शन होंगे। तुलसीदासजी ने चित्रकूट में राम के दर्शन किए।
 
 
इसी तरह ऐसे कई उदाहरण है जिन्हें यहां बताया जा सकता है कि हनुमानजी वहां जरूर उपस्थित हो जाते हैं जहां पूरे मनोभाव, भक्ति भाव और पवित्रता के साथ अखंड रामायण के पाठ का आयोजन होता है। प्राचीनकाल से ही ऐसे कई लोग हुए और आज भी हैं जिनके अनुभव में यह आया है कि रामायण पाठ के स्थल पर हनुमानजी की उपस्थिति रही है।

उल्लेखनीय है कि इसी धारणा के चलते जब भी रामायण का पाठ होता है तो सबसे पहले हनुमानजी के लिए आसन लगाया जाता है और फिर उन्हें वहां बैठने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सूर्य-राहु युति कुंभ राशि में: 1 महीने तक रहेगा ग्रहण योग, इन 3 उपायों से बचेंगी परेशानियां

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

धर्म संसार

17 February Birthday: आपको 17 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Surya Grahan 2026: आसमान में दिखेगा Ring of Fire, इन राशियों के लिए शुभ तो इन पर पड़ेगा अशुभ असर

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 फरवरी 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Mangal gochar 2026: मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 12 राशियों की किस्मत में होंगे बड़े बदलाव

आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय केंद्र में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की पावन उपस्थिति में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सागर

अगला लेख