rashifal-2026

रांची को मिलेगी विकास की सौगात, हेमंत सोरेन ने दी दो फ्लाईओवर और सड़क को मंजूरी

Webdunia
रविवार, 20 जुलाई 2025 (17:40 IST)
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए तीन प्रमुख सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी। एक बयान में यह जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य के अन्य शहरों में भी यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए।
 
पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिए जाने के बाद तीनों परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर उन्हें जल्द से जल्द लागू करने के निर्देश दिए।
 
बयान में बताया गया कि स्वीकृत परियोजनाओं में अरगोड़ा चौक-कथल मोड़-चापू टोली को जोड़ने वाला 1.75 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर, करमटोली से साइंस सिटी तक 2.2 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर और रांची रेलवे स्टेशन से हवाई अड्डे तक 4.7 किलोमीटर लंबी वैकल्पिक चार लेन की सड़क तथा 800 मीटर लंबी एलिवेटेड सड़क शामिल है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नरेंद्र मोदी के बाद कौन बनेगा PM? RSS प्रमुख मोहन भागवत ने आखिर बता दिया

E-Vehicle पर टोल होगा माफ, सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, लौटाई जाएगी वसूली गई राशि

UP समेत 6 राज्यों में बढ़ी SIR की समयसीमा, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

19 मिनट का वायरल वीडियो, AI डीपफेक या असली? पढ़ लीजिए क्या है पुलिस की चेतावनी

इथेनॉल फ्यूल से नई-पुरानी गाड़ियों को कितनी परेशानी, नितिन गडकरी ने लोकसभा में क्या कहा, किसे हो रहा है फायदा

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश नक्सल मुक्त, लाल सलाम को आखिरी सलाम, क्या बोले CM डॉ. मोहन यादव

PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से की बात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कमजोर प्रतिभाशाली युवाओं के लिए निशुल्क अभ्युदय कोचिंग बनी मददगार

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पश्चिमी यूपी की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

उत्तरप्रदेश की स्टार्टअप क्रांति को गति देते सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

अगला लेख