जोधपुर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से 5 लोगों की मौत, 49 घायल

Webdunia
शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022 (09:09 IST)
जोधपुर। राजस्थान में जोधपुर के एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर फटने से 5 लोगों की मौत हो गई और 49 अन्य लोग घायल हो गए। इस घर में विवाह समारोह के लिए लोग एकत्र हुए थे। उन्होंने कहा कि शेरगढ़ अनुमंडल के भुंगरा गांव में गुरुवार दोपहर हुए इस विस्फोट के कारण मकान का एक हिस्सा भी गिर गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से कुछ लोग 80 से 100 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। जोधपुर (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिल कयाल ने बताया कि दूल्हे सुरेन्द्र सिंह के घर मेहमान एकत्र हुए थे और उनके लिए खाना बन रहा था, तभी मकान के भंडार कक्ष में रखे एक सिलेंडर में गैस रिसाव के बाद आग लग गई और विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद घटनास्थल के पास मौजूद अन्य मेहमान एवं ग्रामीण वहां पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।
 
उन्होंने बताया कि इस घटना में 2 बच्चों रत्न सिंह (5) और खुशबू (4) की मौके पर ही मौत हो गई और सभी घायलों को एमजी अस्पताल ले जाया गया। जिलाधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि विस्फोट में 5 लोगों की मौत हो गई और 49 अन्य लोग घायल हो गए।
 
एमजी अस्पताल की अधीक्षक राजश्री बेहरा ने कहा कि अस्पताल लाए गए 12 से अधिक घायल लोग 80 से 100 प्रतिशत तक झुलस गए हैं और उनकी हालत गंभीर है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री एवं जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस घटना में लोगों की मौत होने पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों का अच्छे से अच्छा उपचार कराया जाए।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Punjab floods : 4 दशक की सबसे भीषण बाढ़ से जूझता पंजाब, 2.56 लाख लोग चपेट में, 29 की मौत, पानी में बहते पशु, छतों पर टेंटों में गुजरती रातें, क्यों जलमग्न है 'रोटी की टोकरी'

मोदी जी 'तेरे नाम' के सलमान की तरह हमेशा रोते रहते हैं, प्रियंका गांधी ने ऐसा क्यों कहा

iPhone 17 की लॉन्च की तारीख का ऐलान, भारत में क्या रहेगी कीमत, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भी किए जाएंगे पेश

Semicon India 2025 में पहली ‘मेड इन इंडिया’ Vikram 32-bit chip चिप लॉन्च़ खूबियां जानेंगे तो गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

पीएम मोदी की बात सुन भावुक हुए बिहार बीजेपी अध्यक्ष, दिलीप जायसवाल के छलके आंसू

सभी देखें

नवीनतम

अफ़ग़ानिस्तान भूकंप : राहतकर्मी पैदल पहुंचे, ज़िंदा बचे लोगों को हरसंभव मदद की सख़्त ज़रूरत

हाउडी मोदी से टैरिफ वॉर तक : मोदी के सबसे अच्छे दोस्त थे ट्रम्प, आखिर इतने कैसे बिगड़े रिश्ते?

Samsung A17 5G : Samsung का सस्ता AI स्मार्टफोन, 50MP कैमरे के साथ 5000mAh वाली बैटरी, कीमत आपके बजट में जानिए फीचर्स

रूस ने यूक्रेन पर फिर बरपाया कहर, दागीं 500 से ज्‍यादा ड्रोन और मिसाइलें, जेलेंस्की ने और समर्थन मांगा

विघ्नहर्ता के नाम पर खुद विघ्‍न डाल रहे जिम्‍मेदार, आभार-सत्‍कार के गेट से रौंदा सड़कों का ट्रैफिक, जिम्‍मेदार नहीं उठा रहे फोन

अगला लेख