Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिहार में विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस ने गोली चलाई, 3 को लगी, 1 की मौत

हमें फॉलो करें बिहार में विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस ने गोली चलाई, 3 को लगी, 1 की मौत
, बुधवार, 26 जुलाई 2023 (17:09 IST)
Protest in Bihar : बिहार के कटिहार से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस ने गोली चलाई है। खबरों के मुताबिक पुलिस ने हवाई फायरिंग की थी, लेकिन इस दौरान कथित तौर पर गोली 3 लोगों को लग गई। इनमें से 1  व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बारसोई थाना क्षेत्र में बुधवार को बिजली आपूर्ति की मांग लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गए।
 
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बारसोई बाजार में बिजली आपूर्ति की मांग लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस की टीम जब लोगों को समझाने गयी तब वे लोग उग्र हो गये। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
सूत्रों ने बताया कि पुलिस फायरिंग में बासल गांव के 34 वर्षीय खुर्शीद आलम की मौत हुई है जबकि चापाखोड़ा गांव के 32 वर्षीय नियाज आलम की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस के वरीय अधिकारी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर कैंप कर रही है। स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।
 
भीड़ भड़की : पुलिस के गोली चलाने के बाद भीड़ भी भड़क उठी। भीड़ ने तोड़फोड़ की थी और साथ ही सड़कों पर आगजनी करते हुए अपना विरोध जताया है। बताया जा रहा है कि अभी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। 
 
 भाजपा ने साधा नीतीश सरकार पर निशाना : भाजपा ने कहा कि बिहार में पूरी तरह से राजनीति को अस्थिरता और प्रशासनिक अराजकता के कारण, सरकार के खिलाफ आवाज उठाने पर लाठियां और गोलियां मिल रही हैं। Edited By : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संत रविदास की परिकल्पना के अनुरूप देश और प्रदेश में राज: CM शिवराज