Nitish Kumar : तेजस्वी से एक कदम आगे निकले नीतीश, 15 अगस्त पर किया 20 लाख नौकरियों का ऐलान

Webdunia
सोमवार, 15 अगस्त 2022 (14:12 IST)
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उप मुख्‍यमंत्री तेजस्वी यादव से भी आगे निकले। उन्होंने 15 अगस्त पर उन्होंने 20 लाख रोजगार देने का ऐलान किया। तेजस्वी ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान युवाओं को 10 लाख नौकरियां देने का वादा किया था।
 
76वें स्वतंत्रता दिवस पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद नीतीश ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार की कामना है कि पूरे समाज में सद्भाव और भाईचारे का वातावरण कायम रहे।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि न्याय के साथ विकास, यह सबसे बड़ी चीज है। हम लोगों को जब से काम करने का मौका मिला है, हम ऐसा करते रहे हैं और आगे भी इसे जारी रखेंगे। हम युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करेंगे।
 
उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्रीय जनता दल के नेता और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की तरफ इशारा करते हुए कहा कि नौकरी वाली जो बात है... हम लोग अब एक साथ हैं। हम लोगों का विचार है कि कम से कम 10 लाख रोजगार सृजित किए जाएं। सरकार के अंदर और बाहर, दोनों जगह नौकरी और रोजगार के इंतजाम करवाएंगे।
 
नीतीश ने कहा कि हर स्तर पर इतना काम बढ़ना चाहिए कि दस लाख रोजगार सृजित हों। हम लोगों का मन है कि आगे चलकर 20 लाख रोजगार सृजित किए जाएं। इसके लिए हम हर संभव कोशिश करेंगे। तेजस्वी ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान युवाओं को दस लाख नौकरियां देने का वादा किया था।
 
नीतीश ने कहा कि हमारे साथ अब जो नयी पीढ़ी के लोग हैं, उपमुख्यमंत्री और अन्य सभी लोग, इस लक्ष्य को बहुत तेजी से आगे बढाएंगे तथा बिहार को बहुत आगे ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा अतीत गौरवशाली और विरासत समृद्ध है। हम उसी उंचाई को फिर से प्राप्त करना चाहते हैं। आइए, स्वतंत्रता दिवस पर हम संकल्प लें कि बिहार को राष्ट्रीय स्तर पर एक खुशहाल राज्य के तौर स्थापित करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख