छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर और एक जवान शहीद

Webdunia
शुक्रवार, 2 मार्च 2018 (11:19 IST)
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में छत्तीसगढ़ और तेलंगाना पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में मुठभेड़ के दौरान 12 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें 6 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं तेलंगाना पुलिस के एक जवान की शहादत हो गई है। अभी भी इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र के जंगलों में शुक्रवार सुबह छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश पुलिस के संयुक्त अभियान में एक दर्जन नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। इस मुठभेड़ में नक्सलियों के बड़े नेता हरिभूषण के भी मारे जाने की सूचना है, जबकि एक जवान शहीद हो गया है।
 
छत्तीसगढ़ के बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि मुठभेड़ को सुबह अंजाम दिया गया। मुठभेड़ स्थल आंध्रप्रदेश और तेलंगाना राज्य की सीमा से सटा हुआ है और इस इलाके में नक्सलियों का बड़ा नेटवर्क है। आंध्रप्रदेश और तेलंगाना राज्य में ग्रेहाउंड नाम से विशेष समूह तैयार किया गया है, जो नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देता है। 

राज्य के दक्षिण बस्तर क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने शुक्रवार को बताया कि जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पामेड़ और उसूर के मध्य पुजारी कांकेर गांव के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 10 नक्सलियों को मार गिराया है।
 
सुंदरराज ने बताया कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना पुलिस को सीमावर्ती बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में बड़े नक्सली जमावड़े की जानकारी मिली थी। जानकारी के बाद क्षेत्र में तेलंगाना के ग्रेहाउंड बल तथा बीजापुर जिले के डीआरजी, एसटीएफ और जिला बल के जवानों को गस्त में रवाना किया गया था।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब ग्रेहाउंड का दस्ता पुजारी कांकेर गांव के जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। इस घटना में ग्रेहाउंड का एक जवान भी घायल हो गया है।
 
 
सुंदरराज ने बताया कि गोलीबारी बंद होने के बाद पुलिस दल ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया है। अभी तक 10 नक्सलियों का शव बरामद किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान कराई जा रही है तथा अभी इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है। घायल जवान को जंगल से बाहर निकाला जा रहा है।
 
बीजापुर के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने कहा, ‘यह छत्तीसगढ और तेलंगाना पुलिस का संयुक्त अभियान था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 6.30 बजे हुई मुठभेड़ में 10 माओवादी मारे गए हैं।’

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

जी-7 शिखर सम्मेलन 2025: राष्ट्रपति ट्रम्प इस बार G-7 समिट में क्या नया बखेड़ा करेंगे?

रुद्रप्रयाग हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच के आदेश, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

क्या भारत ईरान-इजराइल युद्ध के बावजूद दोनों के साथ मजबूत संबंध बनाए रख सकता है?

क्‍या है पीएम मोदी को मिला साइप्रस का सर्वोच्‍च सम्‍मान, किसे मिलता है और क्‍यों?

क्या एलियन भेज रहे हैं पृथ्वी पर सिग्नल? मिल्की वे में रहस्यमयी पिंड से मिल रही एक्स-रे और रेडियो तरंगें

अगला लेख