Hanuman Chalisa

असम में 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित, 72.69 फीसदी विद्यार्थी हुए सफल

Webdunia
सोमवार, 22 मई 2023 (17:08 IST)
10th class result declared in Assam : असम में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम सोमवार को घोषित किए गए और 70 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थियों ने इसमें सफलता हासिल की। 2 विषयों के प्रश्नपत्र लीक होने के बाद इस परीक्षा को लेकर विवाद हो गया था।

परीक्षा परिणाम में लड़कों ने लड़कियों से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस परीक्षा में कुल 72.69 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एसईबीए) के अनुसार 74.71 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण हुए जबकि लड़कियों के मामले में यह 70.96 प्रतिशत रहा।

इस वर्ष परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों के प्रतिशत में 2022 की तुलना में सुधार हुआ है, पिछले साल 56.49 प्रतिशत उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। ढेकियाजुली में शंकरदेव शिशु निकेतन के हृदम ठाकुरिया ने कुल 600 में से 596 अंक हासिल कर मेधा सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को बधाई देते मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने ट्वीट किया कि परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सभी उम्मीदवारों को बधाई। अप्रसन्न लोगों के लिए, याद रखें कि किसी एक परीक्षा का परिणाम आपके करियर को बना या बिगाड़ नहीं सकता है।

शर्मा ने कहा कि सफलता दृढ़ता और कड़ी मेहनत का परिणाम है। अपने परिणाम को शुरुआत के रूप में देखें न कि अंत के रूप में। आपको अभी मीलों का सफर तय करना है, यह केवल एक छोटा सा कदम है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

कांगो में फैला जानलेवा Ebola वायरस, 80 से ज्यादा मौतें, दुनिया में बढ़ी चिंता, कैसे फैलता है संक्रमण, क्या हैं लक्षण, किन लोगों को फैलता है और बचाव लिए क्या करें

CNG Price Hike : CNG की कीमतों में लगी आग, दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG, 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े दाम

अमित शाह ने गुजरात में विकास कार्यों की समीक्षा की, CM भूपेंद्र पटेल भी हुए शामिल

CM धामी की चम्पावत को बड़ी सौगात, 25 नए हैंडपंपों के लिए 89 लाख रुपये मंजूर

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

अगला लेख