मुंबई हमले की 11वीं बरसी पर देवेन्द्र फडणवीस ने दी श्रद्धांजलि

Webdunia
मंगलवार, 26 नवंबर 2019 (10:37 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में एक तरफ सत्ता को लेकर जंग छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मंगलवार को 26/11 हमले की 11वीं बरसी पर हमले में मारे गए 166 लोगों को श्रद्धांजलि दी। मुंबई हमले की 11वीं बरसी पर दक्षिण मुंबई के मरीन लाइंस इलाके में पुलिस स्मारक स्थल पर आयोजित माल्यार्पण समारोह में मुख्यमंत्री ने शिरकत की।
ALSO READ: फर्जी दस्तावेज देखकर राज्यपाल ने देवेन्द्र फडणवीस को दिलाई शपथ, शिवसेना ने सामना में उठाया सवाल
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी, मुख्य सचिव अजोय मेहता, पुलिस माहनिदेशक सुबोध कुमार जायसवाल, मुंबई पुलिस आयुक्त संजय बार्वे और अन्य पुलिस अधिकारी और शहीदों के परिजन भी यहां मौजूद थे, वहीं मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर मुंबई हमले पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि सेना, पुलिस के साथ आओ हम सब मिलकर देश की सुरक्षा हेतु अपना योगदान दें।
 
गौरतलब है कि पाकिस्तान से आए भारी हथियारों से लैस 10 आतंकवादियों द्वारा मुंबई में 26 नवंबर 2008 को किए गए घातक हमले में सुरक्षाकर्मियों और विदेशियों सहित 166 लोगों की जान चली गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे।
 
बार्वे ने सोमवार को कहा था कि शहर की पुलिस 26/11 हमले जैसी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और नगरीय आतंकवाद से निपटने के लिए अपने लोगों और त्वरित कार्रवाई टीमों (क्यूआरटी) को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा था कि महानगर की सड़कों और अन्य जमीनी परिसंपत्तियों की सुरक्षा कमांडो, आधुनिक हथियार प्रणाली और 'मार्क्समैन' जैसे बख्तरबंद वाहनों सहित अत्यंत प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा की जा रही है। (फोटो सौजन्य : एएनआई)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख