राजस्थान से कानपुर जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 12 यात्री हुए घायल

अवनीश कुमार
सोमवार, 10 अप्रैल 2023 (10:08 IST)
कानपुर देहात। कानपुर देहात में थाना सिकंदरा के अंतर्गत राजस्थान से कानपुर जा रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें करीब 1 दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा भिजवाया गया। जहां से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तीन सवारियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्राइवेट टूरिस्ट समय शताब्दी बस राजस्थान से चलकर कानपुर जा रही थी। इसी दौरान बस सिकंदरा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर पहुंची ही थी कि अचानक बस का टायर फट गया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

बस के पलटते ही बस के अंदर बैठी सवारियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और सवारियों को निकालने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी सिकंदरा में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद 3 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि समय शताब्दी की बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। जिसमें 3 सवारियां गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। अन्य सवारियों को सामान्य चोटें आई हैं। बस पलटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में 130 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल दो भाई गिरफ्तार

Chhattisgarh : नारायणपुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

मिदनापुर जिले में एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर से 3 हाथियों की मौत

बार्सिलोना में सीएम डॉ. यादव का जलवा, मुरीद हुई टेक जायंट कंपनी सबमर, विजिट के कुछ घंटों बाद ही कर लिया MOU

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

अगला लेख