गुजरात : दलित व्यक्ति के अंतिम संस्कार को रोकने के आरोप में 13 लोग गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 4 अगस्त 2023 (23:22 IST)
Gujarat News : गुजरात के वड़ोदरा जिले के एक गांव में दलित व्यक्ति के अंतिम संस्कार को रोकने के आरोप में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कहा कि गिरफ्तारियां अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत की गई हैं। भारी बारिश के कारण उनके समुदाय के श्मशान घाट में पानी भर गया था।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने बताया कि दो अगस्त को मृतक का परिवार उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए पद्रा तालुका के गमेथा गांव के सामान्य श्मशान घाट में ले गया था, क्योंकि भारी बारिश के कारण उनके समुदाय के श्मशान घाट में पानी भर गया था।
 
पुलिस अधीक्षक ने कहा, गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और दलित समुदाय के इस कदम का विरोध किया। स्थिति को शांत कराने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में गुरुवार को वडु थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। हमने गांव की सरपंच के पति समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
उन्होंने बताया कि इसके बाद दलित समुदाय के मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार सामान्य श्मशान घाट के निकट एक स्थान पर किया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तारियां अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत की गई हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सूर्या, क्या शानदार कैच, टीम इंडिया के T20 World Cup चैंपियन बनने पर क्या बोले राहुल गांधी

T20 World Cup 2024 : विराट कोहली ने लिया संन्यास, भावुक हुए फैन्स

17 साल बाद भारत बना फिर बना T20I का शहंशाह, हार के मुंह से जीत छीनी दक्षिण अफ्रीका से

हमारी टीम टी20 विश्व कप शानदार अंदाज में घर लाई, PM मोदी ने Video संदेश में दी बधाई

NEET UG Exam पेपर लीक मामले में CBI की गुजरात में छापेमारी, झारखंड में पत्रकार गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड में निर्माणाधीन पुल का गर्डर गिरा, अरगा नदी पर हादसा

क्या है समष्‍टि गुब्बी का संस्कृत से कनेक्शन, पीएम मोदी ने क्यों सराहा?

कौन हैं जनरल उपेंद्र द्विवेदी, जिन्होंने संभाली आर्मी चीफ की कमान?

दिल्ली में ओखला अंडरपास यातायात के लिए क्यों हुआ बंद, जानिए वजह

MP : विवाद के बाद सरपंच ने की गोलीबारी, महिला की मौत, 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

अगला लेख
More