उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से हालात खराब, 13 लोगों की मौत, पंजाब में 'रेड अलर्ट'

Webdunia
मंगलवार, 25 सितम्बर 2018 (08:30 IST)
नई दिल्ली। लगातार बारिश से उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश एवं हरियाणा में सोमवार को कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। पंजाब में भारी बारिश के मद्देनजर पंजाब में 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है।
 
 
भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने पंजाब के लिए परामर्श जारी करते हुए कहा कि ब्यास नदी जल क्षेत्र में लगातार बारिश से जलस्तर बढ़ जाने के कारण पोंग बांध से अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा। पंजाब में मंगलवार को भी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। जम्मू-कश्मीर के डोडा और हिमाचल प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर स्कूल बंद रहे।
भारी बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं हुईं जिनके कारण बद्रीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री जाने के मार्ग बाधित हुए और चारधाम यात्रा भी प्रभावित हुई। भारी बारिश के बाद जलजमाव होने से राष्ट्रीय राजधानी में भी यातायात प्रभावित हुआ।
 
भारी बारिश को देखते हुए पंजाब सरकार ने जिला प्रशासनों को किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सतर्कता बरतने को कहा है। कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा में भारी बारिश से खरीफ फसलों को नुकसान पहुंच सकता है और खेतों में पानी भर सकता है। हरियाणा के अंबाला में भारी बारिश के कारण घर की छत गिरने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
 
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में कहीं-कहीं विशेषकर देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में अगले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। हिमाचल प्रदेश में मूसलधार बारिश से कुल्लू, कांगड़ा और चंबा जिले में अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई। कुल्लू जिले को हाईअलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राजस्थान में पिछले 24 घंटे में भारी से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई।
 
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिला में भूस्खलन की चपेट में आने से 3 नाबालिगों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई जबकि कठुआ जिला में अचानक आई बाढ़ में फंसे 29 लोगों को बचाया गया। डोडा और जम्मू क्षेत्र में पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कठुआ जिला में विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों से रातभर चले अभियान में 6 महिलाओं और 10 बच्चों समेत कुल 29 लोगों को बचाया गया। मौसम में सुधार देखकर अधिकारियों ने सोमवार सुबह 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए खोल दिया।
 
मौसम विज्ञान विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट जगहों पर बारिश का पूर्वानुमान जताया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी : प्रधानमंत्री मोदी

आगर-मालवा में एसपी से भिड़े भाजपा विधायक, FIR के बदले पुलिसकर्मियों पर 3 लाख की रिश्वत लेने का आरोप

NCW के सामने पेश नहीं हुए बिभव कुमार, स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का मामला

कांग्रेस से बोले पीएम मोदी, बुंदेलखंड की धरती पर आकर देखों वीरता क्या होती है?

अगला लेख