मुंबई के बांद्रा में 2 मंजिला इमारत गिरी, 15 लोग घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 19 जुलाई 2025 (01:01 IST)
2 storey building accident case : मुंबई के बांद्रा इलाके में शुक्रवार सुबह 2 मंजिला एक चॉल के गिरने से तीन वरिष्ठ नागरिकों सहित कुल 15 लोग घायल हो गए। यह घटना सुबह करीब 5 बजकर 56 मिनट पर बांद्रा (पूर्व) के भारत नगर इलाके में चॉल नंबर 37 के गिरने से हुई। घायलों में 80 वर्षीय बुजुर्ग और 2 किशोर भी शामिल हैं। घायलों में से 12 लोगों को नगर निगम के भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि घटनास्थल पर खोज एवं बचाव अभियान अब भी जारी है। 
 
नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह करीब 5 बजकर 56 मिनट पर बांद्रा (पूर्व) के भारत नगर इलाके में चॉल नंबर 37 के गिरने से हुई। एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से 12 लोगों को नगर निगम के भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि घटनास्थल पर खोज एवं बचाव अभियान अब भी जारी है।
ALSO READ: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, चार मंजिला इमारत गिरने से 2 की मौत, 8 घायल
अधिकारी के अनुसार, घायलों में मोहम्मद अंसारी (68) और रिहाना अंसारी (65) हैं, जो झुलस गए हैं। उन्हें भाभा अस्पताल से केईएम अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। हालांकि अधिकारी यह स्पष्ट नहीं कर सके कि वे कैसे जले। अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति को छोड़कर, जो चिकित्सकों की सलाह के बावजूद अस्पताल से चला गया, बाकी सभी घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
ALSO READ: दिल्ली के मुस्तफाबाद में बड़ा हादसा, 4 मंजिला इमारत गिरने से 4 की मौत
उन्होंने बताया कि घायलों में 80 वर्षीय बुजुर्ग और 2 किशोर भी शामिल हैं। घटनास्थल पर दमकल विभाग, पुलिस और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। (भाषा)
(File Photo) 
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

450 नरमुंडों वाली कावड़ देख झूमे श्रद्धालु, हरिद्वार से हरियाणा ‘बोल बम’ की गूंज

मुंबई के बांद्रा में 2 मंजिला इमारत गिरी, 15 लोग घायल

Bihar : प्रधानमंत्री मोदी की रैली में लहराए काले झंडे, 3 लोगों को हिरासत में लिया

अभिरक्षा विवाद में दिल्ली पुलिस का दावा, रूसी महिला ने अब तक भारत नहीं छोड़ा

क्या निमिषा प्रिया की बच पाएगी जान? अब सब तलाल का परिवार पर निर्भर

अगला लेख