मुंबई में कोरियाई महिला यूट्यूबर से छेड़छाड़ के आरोप में 2 गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 1 दिसंबर 2022 (18:21 IST)
मुंबई। मुंबई पुलिस ने यहां एक सड़क पर दक्षिण कोरिया की एक महिला यूट्यूबर के साथ छेड़छाड़ करने और उसका पीछा करने के आरोप में गुरुवार को 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया जिसमें मुंबई के खार इलाके में एक युवक इस महिला का यौन उत्पीड़न करता दिख रहा है।
 
वीडियो साझा करने वाले एक ट्विटर हैंडल पर दावा किया गया है कि पीड़िता दक्षिण कोरिया की नागरिक है और मंगलवार रात करीब 8 बजे जब वह उपनगरीय खार इलाके में 'लाइव स्ट्रीमिंग' कर रही थी तब यह घटना हुई। वीडियो में दिख रहा है कि युवक महिला के काफी करीब आ गया और उसके विरोध करने के बावजूद उसने महिला का हाथ पकड़कर उसे अपनी ओर खींचने की कोशिश की।
 
महिला जब घटनास्थल से जाने लगी तो वही आदमी अपने 1 दोस्त के साथ फिर से मोटरसाइकल पर सवार होकर आ गया और उसने महिला को उसके गंतव्य तक छोड़ने की पेशकश की। महिला ने टूटी-फूटी अंग्रेजी में उसकी पेशकश ठुकरा दी।
 
खार थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस के ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो आने के बाद उन्होंने इस घटना का संज्ञान लिया। उनके अनुसार इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है तथा दोनों आरोपियों की पहचान करने के बाद पुलिस ने उपनगरीय क्षेत्र बांद्रा के पटेल नगर से उन्हें पकड़ा। उनकी उम्र क्रमश: 19 एवं 21 साल है। पुलिस ने महिला यूट्यूबर से संपर्क किया लेकिन वह यह कहते हुए पुलिस थाने नहीं पहुंची कि वह बाद में आएगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस की डिक्शनरी से हटेंगे ये 109 शब्द

एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर पूर्व एयर चीफ मार्शल अरूप राहा ने किया यह दावा

Ahmedabad Plane Crash : मल्लिकार्जुन खरगे ने किया घटनास्‍थल का दौरा, बोले- हादसे के लिए जवाबदारी तय हो, पीड़ितों के परिजनों को देना चाहिए मुआवजा

तनाव और बढ़ा, इजराइल की खुली धमकी, हमले जारी रहे तो तबाह हो जाएगा तेहरान

अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर क्‍या बोलीं प्रियंका गांधी

अगला लेख