बिहार के सारण में बड़ा हादसा, सरयू नदी में नाव पलटने से 9 डूबे, 2 शव मिले, 7 लापता

Webdunia
बुधवार, 1 नवंबर 2023 (23:41 IST)
Boat Capsizes In Bihars Saryu River  : बिहार (Bihar) के सारण जिले के मांझी प्रखंड अंतर्गत मटियार घाट के पास बुधवार शाम सरयू नदी में एक नौका के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 2  महिलाओं की डूबने से मौत हो गई जबकि 7 अन्य व्यक्ति अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।   
 
सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि शाम करीब 6.30 बजे हुए इस हादसे में डूबीं दो महिलाओं के शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि सात अन्य लापता व्यक्तियों की तलाश राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के गोताखोरों द्वारा की जा रही है।
 
उन्होंने बताया कि उक्त नौका पर कुल 18 व्यक्ति सवार थे जिनमें से 9 तैरकर सुरक्षित नदी से बाहर निकल आए। जिलाधिकारी ने बताया कि नदी से तैरकर बाहर निकले लोगों ने बताया कि यह हादसा नौका के नदी की तेज धार में फंसकर असंतुलित हो जाने के कारण हुआ। एजेंसियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन

Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

प्रवचनकारों, कथावाचकों और बाबाओं पर क्या कहते हैं हिंदू शास्त्र?

सभी देखें

नवीनतम

ग़ाज़ा संकट: 19 लाख फ़लस्तीनी आन्तरिक विस्थापन के शिकार

बात के धनी किरोड़ीलाल मीणा, क्या इस्तीफे की कुछ और भी है वजह?

मैनपुरी पुलिस का दावा, आश्रम में नहीं मिले भोले बाबा

Assam Floods: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, 29 जिलों में 16.50 लाख लोग प्रभावित

kargil war: तोलोलिंग व टाइगर हिल की लड़ाई निर्णायक साबित हुई, कारगिल नायकों ने युद्ध की वर्षगांठ पर कहा

अगला लेख
More