मप्र : देवास में फैक्टरी में लगी भीषण आग, 2 मजदूरों की मौत, 2 घायल

Webdunia
शुक्रवार, 5 मई 2023 (22:14 IST)
देवास (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के देवास जिले में शुक्रवार को एक फैक्टरी में आग लगने से वहां काम करने वाले 2मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि 2 अन्य झुलस गए।यह घटना इंदौर रोड पर स्थित आराध्या डिस्पोजल फैक्टरी में हुई और वहां अंदर आग में फंसे 4 लोगों को दीवार तोड़कर बाहर निकाला गया तथा अस्पताल पहुंचाया गया।

यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना इंदौर रोड पर स्थित आराध्या डिस्पोजल फैक्टरी में हुई और वहां अंदर आग में फंसे चार लोगों को दीवार तोड़कर बाहर निकाला गया तथा अस्पताल पहुंचाया गया।

औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी अजय चानना ने बताया कि इनमें से सोनू चौधरी (25) और पप्पू परमार (30) को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में घायल महेश वर्मा एवं बहादुर चौधरी को अस्पताल में भर्ती किया गया है और उनका इलाज जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को लगाया गया। उन्होंने कहा कि जब यह आग लगी, तब उज्जैन जिले के रहने वाले पीड़ित रात की शिफ्ट के बाद फैक्टरी में सोए हुए थे।

थाना प्रभारी चानना ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब आठ बजे इसकी सूचना मिली। उन्होंने कहा कि कुछ रिपोर्टों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट से लगी, लेकिन अभी तक आग लगने के असली कारण का पता नहीं चल पाया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख