UP के बुलंदशहर में 2 बड़े हादसे, 2 लोगों की मौत, 34 घायल

Webdunia
शनिवार, 12 फ़रवरी 2022 (22:37 IST)
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शनिवार को 2 बड़े हादसे की खबरें सामने आ रही हैं। पहले हादसे में एक फैक्टरी में बॉयलर फटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे हादसे में एक मकान का लेंटर गिर गया, जिसमें 34 मजदूर दब गए, जिसमें 4 मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।

खबरों के अनुसार, सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में बॉयलर फटने से एक बड़ा धमाका हो गया, जिसमें 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मजदूर फैक्टरी में काम कर रहे थे, उसी दौरान फैक्टरी का बॉयलर फट गया। यह हादसा सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र स्थित जी5 बाबा इंडस्ट्रीज में हुआ है। फैक्टरी में जींस के कपड़े रंगने का काम किया जा रहा था।

वहीं दूसरी ओर बुलंदशहर में ही निर्माणाधीन गोदाम की एक छत गिरने से 34 मजदूर घायल हो गए, जिसमें 4 मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में गोदाम मालिक के खिलाफ लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने अब तक स्थानीय लोगों की मदद से सभी मजदूरों को मलबे से बाहर निकाल लिया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में LPG सिलेंडर से हुआ गैस रिसाव, आग लगने से नाबालिग भाई बहन की मौत

दिल्ली में 7 वर्षीय बच्ची की गला रेतकर हत्या, पिता और उसके परिचित पर संदेह

मुझे आधे घंटे तक रोका, ईद पर ऐसी बैरिकेडिंग कभी नहीं देखी, अखिलेश का योगी पर हमला

म्यांमार के भूकंप में 700 से अधिक मुसलमानों की मौत, 60 मस्जिदें क्षतिग्रस्त या नष्ट

दंतेवाड़ा जिले में मुठभेड़ के दौरान महिला माओवादी ढेर, हथियार और गोला बारूद बरामद

अगला लेख