हैदराबाद में 2 माह के बच्चे को माता-पिता ने 22 हजार रुपए में बेचा

Webdunia
रविवार, 24 मई 2020 (21:35 IST)
हैदराबाद (तेलंगाना)। हैदराबाद में 2 माह के एक बच्चे को उसके माता-पिता ने कथित तौर पर 22,000 रुपए में बेच दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे मुक्त करा लिया।

पुलिस ने शुरुआती जांच का जिक्र करते हुए बताया कि दंपति ने शनिवार रात बच्चे को कथित तौर पर बेच दिया। यह उनकी दूसरी संतान है, जिसका जन्म दो महीने पहले हुआ था। दंपति ने कुछ वित्तीय समस्या को लेकर और बच्चे के पिता की शराब की लत के चलते उसे बेचा था।

पुलिस ने बताया कि हालांकि बच्चे की मां ने पुलिस से कहा कि उसके पति को शराब की लत है और वह बच्चे को बेचे जाने के लिए जिम्मेदार है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर बच्चे को एक महिला के पास से बरामद किया और उसे बाल कल्याण समिति को सौंप दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया, दंपति ने बच्चे को 22,000 रुपए में पड़ोस की एक महिला को बेचा था। दंपति ने एक कागज पर भी हस्ताक्षर किया था और बच्चे को शनिवार रात महिला को सौंपा था। उन्होंने बताया कि महिला को रविवार को पकड़ लिया गया।(भाषा)
सांकेतिक फोटो

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सरकार से क्या चाहते हैं लोग? कर की दरें कम हों या छूट की सीमा बढ़े

Vision IAS पर सिविल सेवा परीक्षा के भ्रामक विज्ञापन के चलते 3 लाख का जुर्माना

हिंदुओं के नाम से लिया था होटलों का लाइसेंस, चला रहे थे मुस्लिम, GSRTC ने की कार्रवाई

भारत प्रत्यर्पित होगा मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

CBI ने देश भर में 350 करोड़ के क्रिप्टो पोंजी घोटाले का किया भंडाफोड़

सभी देखें

नवीनतम

Republic Day 2025 : CBI के 31 अधिकारी-कर्मचारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

Padma Shri awards : 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री सहित 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान

रेलवे ने इतिहास रचा, कश्मीर पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस

मध्यप्रदेश की 5 विभूतियों को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, CM मोहन यादव ने दी बधाई

हमास के बाद इजराइल ने भी छोड़े 200 फिलिस्तीनी कैदी, गाजा में बरसों बाद जश्न

अगला लेख