गुजरात : अमरेली में भूकंप के 2 और मामूली झटके, 2 दिनों में तीसरा झटका

Webdunia
शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023 (17:38 IST)
अमरेली। गुजरात के अमरेली जिले में पिछले 24 घंटों में 3.4 और 3.1 तीव्रता के भूकंप के 2 मामूली झटके महसूस किए गए। पिछले 2 दिनों में क्षेत्र में भूकंप की यह तीसरी घटना है। यह अमरेली शहर से 43 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में था। हालांकि भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

भूकंप अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जिले के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

आईएसआर के अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 11.40 बजे सावरकुंडला तालुका के मिटियाला गांव में 3.1 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। यह अमरेली शहर से 43 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में था।

गुरुवार को रात 11.35 बजे, जिला मुख्यालय से 44 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में खंभा में 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। गांधीनगर स्थित आईएसआर के एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले गुरुवार की सुबह मिटियाला गांव में 6.2 किलोमीटर की गहराई में 3.1 तीव्रता का झटका दर्ज किया गया था।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: अमित शाह के बंगाल दौरे का दूसरा दिन, विवेकानंद की जन्मस्थली भी जाएंगे

देश में 9 दिन में बढ़े 3138 कोरोना मरीज, किस राज्य में कितने मरीज?

उत्तर सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे

कर्नाटक में प्री मानसून बारिश ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड, 2 माह में गई 71 की जान

पंजाब और हरियाणा में हुई मॉक ड्रिल, हमले की चेतावनी का बजा सायरन

अगला लेख