HPSSC : जेओए-IT प्रश्न पत्र लीक मामले में 2 और लोग गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 31 दिसंबर 2022 (19:11 IST)
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के सतर्कता विभाग ने जेओए (आईटी) प्रश्न पत्र लीक मामले में 2 और लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें एचपीएसएससी की कर्मचारी व मुख्य आरोपी उमा आजाद का एक अन्य पुत्र शामिल है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इस मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिनमें से निखिल आजाद, नीरज, अजय शर्मा और तनु शर्मा न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस ने शुक्रवार देर रात नितिन आजाद और शशि पाल को गिरफ्तार कर लिया। नितिन और निखिल हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (एचपीएसएससी) में एक वरिष्ठ सहायक और प्रश्न पत्र लीक मामले की मुख्य आरोपी उमा आजाद के बेटे हैं।

शशि पाल एक दलाल संजीव का भाई है जिसने आजाद और प्रश्न पत्र के संभावित खरीदारों के बीच बिचौलिए की भूमिका निभाई थी। सतर्कता विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पूछताछ के दौरान आजाद और संजीव के नाम सामने आने के बाद शुक्रवार देर रात दोनों को गिरफ्तार किया गया। विभाग ने परीक्षा से एक दिन पहले 24 दिसंबर को उमा आजाद सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया था।

विभाग को सूचना मिली थी कि एक दलाल ने जेओए (आईटी) परीक्षा के लिए हल किए गए प्रश्न पत्र ढाई लाख रुपए में बेचने की पेशकश की थी। गिरफ्तारी के दौरान उमा आजाद के घर से हल किए गए प्रश्न पत्र, ढाई लाख रुपए नकदी, एक लैपटॉप और कुछ अन्य दस्तावेज बरामद किए गए थे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

Operation Sindoor पर अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का विवादित पोस्ट, दिल्ली से गिरफ्तार

Jyoti Malhotra : क्या पहलगाम हमले से जुड़े हैं ज्योति मल्होत्रा के तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, होगा पाकिस्तान की साजिश का खुलासा

दुनियाभर में झूठ परोसेगा Pakistan, विदेशों में जाएगा PAK का प्रतिनिधिमंडल, बिलावल भुट्टो करेंगे नेतृत्व

चीन भी गई थी YouTuber Jyoti Malhotra, भारत-पाक तनाव के दौरान ISI अधिकारियों के संपर्क में थी, सामने आए चौंकाने वाले खुलासे

UP : गोंडा में डूबने से 3 बच्चों की मौत, खेत में बने पोखर में गए थे नहाने

अगला लेख