यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने वाले केरल के 4 युवाओं में से 2 की जल्द ही होगी वतन वापसी

2.5 लाख रुपए के वेतन के वादे पर रूस ले गए थे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 27 मार्च 2024 (12:17 IST)
2 out of 4 youth of Kerala will soon return to their country: निजी एजेंसियों द्वारा रूसी सेना में भर्ती कराने के बाद यूक्रेन (ukraine) के खिलाफ युद्ध लड़ने वाले केरल के 4 युवाओं में से 2 जल्द ही अपने परिवारों के पास लौट आएंगे। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने तिरुवनंतपुरम (V. Muraleedharan) में यह जानकारी दी। विदेश राज्यमंत्री ने मंगलवार की शाम को कहा कि भारतीय दूतावास रूस से उनकी वापसी के लिए युवाओं के यात्रा दस्तावेज तैयार कर रहा है।

ALSO READ: मॉस्को में आतंकी हमला, रूस को यूक्रेन पर शक, दी चेतावनी
 
युवाओं की होगी जल्द ही वापसी : अत्तिंगल लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी मुरलीधरन ने कहा कि हमें उम्मीद है कि वे जल्द ही घर लौटेंगे। राज्य के शेष 2 युवाओं को लेकर राज्यमंत्री ने कहा कि विदेश मंत्रालय उनकी वापसी के लिए भी रूस की सरकार से बातचीत कर रहा है।

ALSO READ: PM Modi ने पुतिन और जेलेंस्की से क्या बात की, रूस से युद्ध पर यूक्रेन को मोदी से कौन सी मदद चाहिए?
 
2.5 लाख रुपए के वेतन के वादे पर रूस ले गए : उन्होंने कहा कि आश्वस्त रहें, हम उनकी वापसी सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 3 युवाओं के परिजनों के अनुसार एक भर्ती एजेंसी 2.5 लाख रुपए के वेतन के वादे पर उन्हें रूस ले गई थी। इससे पहले मुरलीधरन ने कहा था कि अधिकारियों ने उन एजेंसियों की जांच शुरू कर दी है जिन्होंने रूस में अच्छी कमाई वाली नौकरियों का वादा कर भारतीयों को युद्ध प्रभावित यूक्रेन भेजने के लिए भर्ती किया था।
 
उन्होंने यह भी कहा था कि केंद्र सरकार युद्ध प्रभावित क्षेत्र में फंसे सभी भारतीयों की वापसी के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है और उन्हें भर्ती करने वाली एजेंसियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया जारी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख