पुंछ में आतंकियों से लोहा लेते हुए उत्तराखंड के 2 सपूतों ने दी शहादत

एन. पांडेय
शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2021 (18:07 IST)
देहरादून। पूरा उत्तराखंड दशहरा पर्व मना रहा है, लेकिन जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी मुठभेड़ के दौरान उत्तराखंड के 2 जवानों के शहीद होने की खबर ने इस पर्व के बीच पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ा दी है। उत्तराखंड में उनके गांवों में शोक छा गया। 
 
गुरुवार शाम से जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान भारी गोलीबारी में उत्तराखंड के राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और योगंबर सिंह नाम के दोनों ही जवान गुरुवार को घायल हो गए थे। विक्रम सिंह नेगी की उम्र 26 साल और योगंबर सिंह की उम्र 27 साल है। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
 
शहीद विक्रम जिला टिहरी और रायफलमैन योगंबर जिला चमोली के रहने वाले थे। सैन्य प्रवक्ता द्वारा जानकारी दी गई है कि गुरुवार शाम से पुंछ जिले के मेंढर में काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन के दौरान भारी गोलीबारी हुई। राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और राइफलमैन योगंबर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।
 
बीते हफ्ते में उत्तराखंड के ही विपिन सिंह और सुनीत सैनी भी शहीद हुए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों शहीद सैनिकों की शहादत पर शोक ब्यक्त करते हुए कहा है कि राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और योगंबर सिंह ने देश सेवा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख