Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में 2 मंजिला मकान ढहा, 3 लोगों की मौत, 14 घायल

हमें फॉलो करें दिल्ली में 2 मंजिला मकान ढहा, 3 लोगों की मौत, 14 घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , बुधवार, 18 सितम्बर 2024 (17:49 IST)
2 storey house collapsed in Delhi : दिल्ली के मध्य क्षेत्र स्थित बापा नगर में 2 मंजिला एक मकान के बुधवार सुबह ढह जाने से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 व्यक्ति घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।
पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मकान ढहने के बाद इसके मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास जारी हैं। मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 14 घायल हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा कि मलबे में अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के अनुसार, बापा नगर इलाके में सुबह नौ बजकर 11 मिनट पर मकान ढहने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। डीसीपी वर्धन ने बताया कि इमारत पुरानी थी और प्रसाद नगर के बापा नगर के आवासीय इलाके में संकरी गलियों में स्थित थी। (भाषा) (File Photo)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

म्यांमार से घुसपैठ और तस्करी पर लगेगी लगाम, 1643 KM लंबी सीमा होगी सील, 31000 करोड़ होंगे खर्च