Gujrat : बोरवेल में गिरा 2 साल का बच्चा, 40 मिनट बाद बाहर निकाला गया

Webdunia
बुधवार, 8 जून 2022 (10:53 IST)
सुरेन्द्रनगर (गुजरात)। गुजरात के सुरेन्द्रनगर जिले में एक खेत में 2 साल का बच्चा गहरे बोरवेल में गिर गया था जिसे करीब 40 मिनट बाद बाहर निकाला गया। बच्चे की हालत अब स्थिर है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे हुई, जब शिवम दूदापुर गांव के एक खेत में खेल रहा था। उसके माता-पिता उस खेत में मजदूरी करते हैं।
 
ध्रंगध्रा प्रशासन के अधिकारी एमपी पटेल ने पत्रकारों को बताया कि बच्चा बोरवेल में गिर गया था और 20-25 फुट की गहराई में जाकर फंस गया था। जिला प्रशासन को इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ और अहमदाबाद में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल को इसकी जानकारी दी गई। स्थानीय प्रशासन ने सेना, अहमदाबाद नगर निगम और पुलिस से भी मदद मांगी।
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद सेना, पुलिस, जिला प्रशासन के कर्मचारी और ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मिलकर बचाव अभियान चलाया और रात करीब 10.45 बजे बच्चे को बोरवेल से बाहर निकाला जा सका। उन्होंने बताया कि बच्चे को पहले ध्रंगध्रा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जिले के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

बच्चे की हालत अब स्थिर है। सेना, पुलिस और अन्य अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद 40 मिनट में बच्चे को बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख