HImachal: इस साल मानसूनी सीजन में 205 लोगों की गई जान, 7 लापता

Webdunia
गुरुवार, 18 अगस्त 2022 (16:33 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले डेढ़ महीने में मानसून के मौसम में कम से कम 205 लोगों की जान चली गई और 7 लापता हो गए। राज्य के आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने गुरुवार को यह जानकारी देते बताते यह भी कहा कि 29 जून से राज्य को सड़कों, पानी की लाइनों और बिजली पारेषण व्यवस्था के क्षतिग्रस्त होने के कारण कुल 1,014.08 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
 
उन्होंने बताया कि मानसून के इस मौसम में 29 जून से 16 अगस्त तक 35 दुर्घटनाओं में कम से कम 103 लोगों की जान चली गई और पेड़ तथा चट्टान गिरने की कई घटनाओं में 33 लोग मारे गए। मोख्ता ने कहा कि 6 घटनाओं में 25 लोग डूब गए, भूस्खलन की 48 घटनाओं में 7 लोगों की मौत हो गई और इस अवधि के दौरान अचानक बाढ़ आने की 51 घटनाएं हुईं जिनमें 3 लोगों की जान चली गई।
 
उन्होंने बताया कि इसके अलावा राज्य के विभिन्न हिस्सों में मानसून से संबंधित घटनाओं में 120 जानवर भी मारे गए, 95 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और 335 घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

स्वाति मालीवाल पिटाई कांड से बढ़ी केजरीवाल की मुश्किल, भाजपा ने मांगा जवाब

live : 30 हजारी कोर्ट पहुंचीं स्वाति मालीवाल, बिभव कुमार NCW का दूसरा नोटिस

सौतेली बहन ने की दो मासूम बहनों की हत्या!

राजगढ़ में EVM को लेकर दिग्विजय सिंह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 6 विधानसभा क्षेत्रों की SLU लौटने को लेकर उठाए सवाल

स्वाति मालीवाल मामले में गरमाई सियासत, केजरीवाल के घर जाएगी NCW की टीम

अगला लेख