सलमान खान को धमकी देने वाला कर्नाटक से गिरफ्‍तार, मांगी थी 5 करोड़ की फिरौती

बनना चाहता था मशहूर गायक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 12 नवंबर 2024 (23:58 IST)
मुंबई पुलिस ने मंगलवार को एक उभरते गीतकार को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को कथित तौर पर धमकी भरे संदेश भेजने और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर उनसे 5 करोड़ रुपए मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने दावा किया कि कर्नाटक के रायचूर से गिरफ्तार सोहेल पाशा अपने लिखे एक गीत को मशहूर बनाना चाहता था और इसके लिए उसने यह हथकंडा अपनाया।
 
मुंबई यातायात पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर सात नवंबर को कई संदेश प्राप्त हुए, जिनमें कहा गया कि संदेश भेजने वाला बिश्नोई गिरोह का सदस्य है और अगर सलमान खान ने पांच करोड़ रुपये नहीं दिए तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। संदेश भेजने वाले ने चेतावनी दी कि वे ‘‘मैं सिकंदर हूं’’ गीत के लेखक को भी मार देंगे। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने उस मोबाइल नंबर का पता लगाया, जिससे रायचूर से संदेश आए थे।
 
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद एक टीम कर्नाटक भेजी गई और वेंकटेश नारायण (जिसका यह नंबर था) से पूछताछ की गई। लेकिन, उन्होंने बताया कि नारायण के मोबाइल फोन में इंटरनेट सुविधा नहीं थी।
ALSO READ: योगी बोले, MVA गठबंधन महाराष्ट्र को लव और भूमि जिहाद का अड्डा बना रहा, एक हैं तो सेफ हैं
अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि व्यक्ति ने नारायण के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर ओटीपी प्राप्त करने के लिए अपने मोबाइल पर व्हाट्सएप इंस्टॉल किया था। इसके बाद अपराध शाखा की टीम ने रायचूर के निकट मनवी गांव में पाशा पर नजर रखी। अधिकारी ने बताया कि वह धमकी में उल्लिखित ‘‘मैं सिकंदर हूं’’ गीत का लेखक निकला। 
ALSO READ: खालिस्तानी आतंकी पन्नू की राम मंदिर को उड़ाने की धमकी, अयोध्या में हाईअलर्ट
उन्होंने बताया कि वह इस गीत को प्रसिद्ध बनाना चाहता था और इसलिए उसने एक प्रसिद्ध व्यक्ति को भेजे गए धमकी भरे संदेश में इसे शामिल करने का हथकंडा अपनाया। अधिकारी ने बताया कि पाशा को मुंबई लाया गया और आगे की जांच के लिए वर्ली पुलिस को सौंप दिया गया। इनपुट भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख