Festival Posters

तमिलनाडु में विषाक्त भोजन से 3 लड़कों की मौत, 11 अस्पताल में भर्ती

Webdunia
गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022 (18:48 IST)
कोयंबटूर (तमिलनाडु)। तमिलनाडु में तिरुपुर जिले के एक निराश्रित गृह में कथित रूप से विषाक्त भोजन करने से गुरुवार को 3 लड़कों की मौत हो गई और 11 अन्य को इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। विषाक्त भोजन की शुरुआती रिपोर्ट के बाद नमूने इकट्ठे कर लिए गए हैं और उन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि लड़कों ने बुधवार रात को चावल के साथ 'रस्सम' और लड्डू खाए थे। इसके बाद उनमें से कई को उल्टियां और पेचिश होने लगी। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह उन्होंने नाश्ता किया तो उनकी हालत बिगड़ गई और उनमें से कुछ बेहोश हो गए।

अधिकारियों के मुताबिक, सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें तिरुपुर और अविनाशी के सरकारी अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया। अस्पताल में तीन लड़कों की मौत हो गई, जिनकी उम्र 8 से 13 वर्ष के बीच थी, जबकि अन्य का इलाज किया जा रहा और 3 अन्य आईसीयू में भर्ती हैं।

तिरुपुर के जिला कलेक्टर एस विनीत ने कहा कि विषाक्त भोजन की शुरुआती रिपोर्ट के बाद नमूने इकट्ठे कर लिए गए हैं और उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा, अगर जांच में ‘श्री विवेकानंद हॉम फॉर डेस्टिट्यूट’ संस्थान दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और निराश्रित गृह के संचालकों से पूछताछ कर रही है।Edited by Chetan Gour (इनपुट भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Bihar Assembly Elections 2025 में 30 साल में बंपर वोटिंग, NDA की ऐतिहासिक जीत या फिर महागठबंधन की सरकार, क्या बोले नेता

BJP नेता राकेश सिन्हा ने दिल्ली चुनाव के बाद बिहार में डाला वोट, मचा सियासी संग्राम, क्या है सचाई

बिहार में मतदान खत्म, पिछली बार से 9% ज्यादा हुई वोटिंग, किसको होगा फायदा

Gold : क्या अभी है सोना खरीदने का सही समय, या और गिरेंगे भाव, दिसंबर में क्या रह सकती है कीमत

Pakistan में Gen Z आंदोलन, युवाओं ने शहबाज सरकार के खिलाफ फूंका बगावत का बिगुल, क्या नेपाल की तरह होगा हश्र

सभी देखें

नवीनतम

Bihar Assembly Elections 2025 में 30 साल में बंपर वोटिंग, NDA की ऐतिहासिक जीत या फिर महागठबंधन की सरकार, क्या बोले नेता

बनारस से लेकर बेंगलुरु तक, मिलेगी चार नई वंदे भारत ट्रेन

BJP नेता राकेश सिन्हा ने दिल्ली चुनाव के बाद बिहार में डाला वोट, मचा सियासी संग्राम, क्या है सचाई

ED ने क्यों कुर्क की सुरेश रैना और शिखर धवन 11 करोड़ से अधिक की संपत्ति, क्या है पूरा मामला

बिहार में मतदान खत्म, पिछली बार से 9% ज्यादा हुई वोटिंग, किसको होगा फायदा

अगला लेख