KBC लॉटरी के बहाने 45 लाख ठगने वाले 3 बदमाश बिहार से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े हैं तार

Webdunia
शुक्रवार, 6 मार्च 2020 (19:19 IST)
नई दिल्ली। 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) लॉटरी की आड़ में महिला से कथित रूप से 40 से 50 लाख रुपए ठगने वाले बिहार से 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके तार पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। ये बदमाश पाकिस्तानी नागरिकों के संपर्क में थे।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बिहार के सिवान के इम्तियाज अली (20) और गोपालगंज के इरफान अली (20) एवं संतोष कुमार (20) को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली के नजफगढ़ निवासी महिला ने शिकायत की थी, जिसकी जांच के दौरान तीनों गिरफ्त में लिए गए।

नजफगढ़ की महिला ने पुलिस में शिकायत की थी कि उसे पाकिस्तानी नंबर से एक व्हाट्सएप कॉल आया था और उससे कहा गया कि उसने 'कौन बनेगा करोड़पति' लॉटरी में 25 लाख रुपए जीते हैं। उसे व्हाट्सएप से एक अन्य पाकिस्तानी नंबर पर कॉल करके राणा प्रताप सिंह नामक व्यक्ति से बातचीत करने के लिए कहा गया, जो उसे पुरस्कार राशि का ब्योरा बताएगा।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, महिला ने दावा किया कि उसे कई भारतीय बैंक खातों में जीएसटी एवं कार्यवाही शुल्क के नाम पर लाखों रुपए जमा करने को कहा गया। बाद में उसे बताया गया कि लॉटरी की राशि बढ़ाकर 45 लाख रुपए कर दी गई है और फिर 75 लाख रुपए, इसलिए और रकम जमा करनी होगी। आरोपी ने उससे 40 से 45 लाख रुपए ऐंठ लिए।

पुलिस उपायुक्त अयंश रॉय ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को पाकिस्तानी नागरिकों के ठिकाने का पता चला, जो पूरा अभियान इस्लामाबाद से चला रहे थे। पुलिस जांच में गोपालगंज का नाम सामने आया है, जहां से बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख