Manipur: इंफाल घाटी में भारी बारिश व बाढ़ से 3 लोगों की मौत, हजारों प्रभावित

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 30 मई 2024 (12:07 IST)
Heavy rain in Imphal valley : मणिपुर की इंफाल घाटी (Imphal valley) में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ (flood) से 3 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को सेनापति जिले के थोंगलांग रोड पर भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 34 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। वहीं 83 वर्षीय एक महिला उफनती सेनापति नदी में डूब गई।

ALSO READ: Weather Update : मणिपुर में बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित, कई इलाके जलमग्न, सैकड़ों घरों में घुसा पानी
 
इंफाल नदी के उफान पर होने से कई इलाकों में पानी भरा : उन्होंने बताया कि इंफाल में बुधवार को 75 वर्षीय एक व्यक्ति बारिश के दौरान बिजली के खंभे के संपर्क में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इंफाल नदी के उफान पर होने से कई इलाकों में पानी भर गया है और इंफाल घाटी में सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है जिसकी वजह से लोगों को पास के सामुदायिक भवनों में शरण लेनी पड़ी है।
 
इंफाल नदी का तट टूटने से सैकड़ों घर जलमग्न : उन्होंने बताया कि नम्बुल नदी के उफान पर होने के कारण इंफाल पश्चिम जिले के कम से कम 86 इलाकों में बाढ़ आने की सूचना है जिनमें खुमान लम्पक, नगरम, सागोलबंद, उरीपोक, केसामथोंग और पाओना इलाके शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण इंफाल पूर्वी जिले के केरांग, खाबम और लैरीएंगबाम लेईकाई क्षेत्रों के पास इंफाल नदी का तट टूट गया है और पानी कई क्षेत्रों में घुस गया है जिससे सैकड़ों घर जलमग्न हो गए हैं।

ALSO READ: Weather Update : आज केरल में दस्तक दे सकता है मानसून, पूर्वोत्तर में बारिश के आसार
 
एनडीआरएफ कर्मी  सहायता प्रदान करने में लगे : एक अधिकारी ने कहा कि इंफाल पूर्वी जिले के हेंगांग और खुरई विधानसभा क्षेत्रों के कई इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि कई इलाकों में नदी के तटबंध टूटने के कारण अनेक लोग और पशु प्रभावित हुए हैं। राज्य सरकार के अधिकारी, सुरक्षा और एनडीआरएफ कर्मी और स्थानीय स्वयंसेवकों सहित सभी संबंधित अधिकारी प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। फंसे हुए लोगों को नावों से सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाया जा रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन

Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

प्रवचनकारों, कथावाचकों और बाबाओं पर क्या कहते हैं हिंदू शास्त्र?

सभी देखें

नवीनतम

ग़ाज़ा संकट: 19 लाख फ़लस्तीनी आन्तरिक विस्थापन के शिकार

बात के धनी किरोड़ीलाल मीणा, क्या इस्तीफे की कुछ और भी है वजह?

मैनपुरी पुलिस का दावा, आश्रम में नहीं मिले भोले बाबा

Assam Floods: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, 29 जिलों में 16.50 लाख लोग प्रभावित

kargil war: तोलोलिंग व टाइगर हिल की लड़ाई निर्णायक साबित हुई, कारगिल नायकों ने युद्ध की वर्षगांठ पर कहा

अगला लेख
More