प. बंगाल में जमानत और पैरोल पर छूटने के लिए 3 हजार कैदियों की सूची तैयार

Webdunia
सोमवार, 30 मार्च 2020 (17:28 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सुधार सेवा विभाग ने जमानत या पैरोल के योग्य 3 हजार कैदियों की सूची तैयार की है। कोरोना वायरस (Corona virus) के खतरे के मद्देनजर जेलों में भीड़ कम करने के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में यह सूची तैयार की गई है।

अदालत ने पिछले हफ्ते पश्चिम बंगाल की सभी जेलों के हालात का जायजा लेने के लिए तीन सदस्यीय दल का गठन किया था। साथ ही इसने जेलों में भीड़ कम करने के मद्देनजर ऐसे कैदियों की सूची बनाने को कहा था, जिन्हें जमानत या पैरोल दी जा सकती है।

सुधार सेवा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, 3 हजार कैदियों की सूची में से 2 हजार विचाराधीन कैदी हैं जबकि 1 हजार सजा काट रहे कैदी हैं।
 
 विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमने 3 हजार कैदियों की सूची उन संबंधित अदालतों को भेज दी है, जहां उनके मुकदमे की सुनवाई जारी है अथवा हुई थी।
 
उन्होंने बताया कि पैरोल के लिए केवल उन्हीं कैदियों का नाम सूची में दिया गया है, जिन्हें 7 साल अथवा उससे कम की सजा हुई है। 
 
राज्य में करीब 60 जेल हैं, जिनमें करीब 25 हजार कैदी हैं। इनमें से करीब 7 हजार सजायाफ्ता हैं जबकि बाकी विचाराधीन कैदी हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख