फूल विक्रेता की पत्नी के बैंक खाते में आए 30 करोड़ रुपए

Webdunia
बुधवार, 5 फ़रवरी 2020 (17:27 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में चन्नापटना कस्बे का एक फूल विक्रेता तब हैरान रह गया जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी के बैंक खाते में 30 करोड़ रुपए आए हैं। बैंक अधिकारियों ने 2 दिसंबर को उनके घर का दरवाजा खटखटाया और बताने को कहा कि उनके खाते में इतनी राशि कैसे आई।

सईद मलिक बुरहान के साथ यह वाकया तब हुआ जब वह परिवार की चिकित्सा जरूरतों को पूरा करने के लिए आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे थे। खबरों के मुताबिक, बैंक अधिकारियों ने 2 दिसंबर को उनके घर का दरवाजा खटखटाया और बताने को कहा कि उनके खाते में इतनी राशि कैसे आई।

बुरहान ने कहा, 2 दिसंबर को वे हमारे घर की तलाशी लेने आए। उन्होंने बस इतना बताया कि मेरी पत्नी (रेहाना) के खाते में भारी रकम जमा की गई है और मुझे आधार कार्ड के साथ पत्नी के संग आने को कहा गया। बुरहान ने दावा किया कि बैंक कर्मचारियों ने एक दस्तावेज पर दस्तखत करने के लिए उन पर बहुत दबाव बनाया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

बुरहान को याद आया कि उन्होंने एक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए साड़ी खरीदी थी, जिसके बाद कार जीतने के कारण उनसे बैंक के विवरण मांगे गए थे। उन्होंने कहा कि उसके बाद हम भटकते रहे कि कैसे हमारे खाते में रकम आएगी। हमारे खाते में 60 रुपए ही थे, लेकिन अचानक इतना धन आ गया। हम समझ ही नहीं पाए।

बुरहान ने कहा कि उन्होंने आयकर विभाग के समक्ष एक शिकायत दर्ज कराई। उनका दावा है कि विभाग शुरुआत में जांच करने को इच्छुक नहीं था। शिकायत के आधार पर रामनगर जिले में चन्नापटना शहर की पुलिस ने आईपीसी के तहत जालसाजी और ठगी के लिए सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत मामले दर्ज किए।

पुलिस के मुताबिक, उन्होंने कई बार वित्तीय लेनदेन किए थे जिसके बारे में बुरहान को पता नहीं था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, हम इसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि किस मकसद से ये भुगतान हुआ। जो भी इसके पीछे होगा हम उसे गिरफ्तार करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख