यूपी में योगी सरकार के 30 माह, मुख्‍यमंत्री ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 19 सितम्बर 2019 (12:05 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने गुरुवार को 30 महीने यानी ढाई साल पूर्ण कर लिए हैं। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री ने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद हर क्षेत्र में चुनौतियां थीं। 
 
योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार शहरों में 24 घंटे एवं ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली उपलब्ध करवा रही है। साथ 1.9 करोड़ नए बिजली कनेक्शन दिए गए। 
 
शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए योगी ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 24 पॉलिटेक्निक कॉलेज बनाए गए, 193 नए इंटर कॉलेजों की स्थापना की गई। उन्होंने कहा कि हमने अपने कामों से जनता का भरोसा हासिल किया है। 
 
योगी ने कहा कि भाजपा सरकार से पहले किसान परेशान थे। कृषि सिंचाई योजना से किसानों को बहुत फायदा हुआ है। पहले की केन्द्र और राज्य सरकारों ने किसानों के हित में काम नहीं किए, लेकिन वर्तमान सरकार ने किसानों के हित में काम किए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

Ballistic Missiles : ओडिशा में पृथ्वी-II और अग्नि-1 मिसाइलों का सफल परीक्षण, जानिए घातक मिसाइलों की खूबियां

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन, पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता हल्द्वानी निलंबित

एयर होस्टेस की पढ़ाई करने वाली युवती को फंसाया, धर्मांतरण के आरोपी छांगुर बाबा का मेरठ कनेक्शन, मानसिक-शारीरिक शोषण की पूरी कहानी

अगला लेख