MSRTC की हड़ताल का 33वां दिन, 1300 कर्मी निलंबित

आज किए गए निलंबन के बाद, निलंबित किए गए स्थायी कर्मियों की संख्या बढ़कर 7,585 तथा दिहाड़ी पर काम करने वाले कर्मियों की संख्या 1,779 हो गई है।

Webdunia
सोमवार, 29 नवंबर 2021 (23:06 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम ने सोमवार को अपने 1088 स्थाई और 254 निविदा कर्मियों को निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों के आंदोलन के 33वें दिन, 50 डिपो से एमएसआरटीसी (MSRTC) की एक हजार से ज्यादा बसों की सेवा संचालित हुई।

निगम के कर्मचारी राज्य सरकार के साथ विलय की मांग को लेकर 28 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं। आंदोलन नौ नवंबर से तेज हो गया है जब सभी 250 डिपो पर सेवा प्रभावित हुई थी।

एमएसआरटीसी के एक कर्मचारी ने सोमवार को कहा कि आज किए गए निलंबन के बाद, निलंबित किए गए स्थायी कर्मियों की संख्या बढ़कर 7,585 तथा दिहाड़ी पर काम करने वाले कर्मियों की संख्या 1,779 हो गई है। राज्य सरकार द्वारा गत सप्ताह 41 प्रतिशत वेतन बढ़ाने की घोषणा करने के बाद भी आंदोलन जारी है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

जम्मू-कश्मीर में 2 जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की हत्या

स्वाति मालीवाल का आरोप, सिर्फ 50 सेकंड का वीडियो रिलीज किया, CCTV फुटेज भी गायब

Lok Sabha Elections 2024 : रायबरेली में भाजपा ही करेगी राहुल गांधी की जीत आसान

अगला लेख