महाराष्ट्र में भीषण सड़क दुर्घटना, ट्रक और एसयूवी की टक्कर में 4 लोगों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021 (11:32 IST)
पुणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में शुक्रवार सुबह एक एसयूवी सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई जिससे 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा सोलापुर-पंढरपुर मार्ग पर कासेगांव के पास सुबह करीब 6 बजे हुआ। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है।
ALSO READ: दुर्घटना के घायल को तुरंत मदद पहुंचाएगा फर्स्ट रिस्पॉन्डर ट्रेनिंग प्रोग्राम
पंढरपुर थाने के निरीक्षक किरण अवचार ने कहा कि हादसे में हताहत हुए लोग कोल्हापुर जिले के चांदगढ़ तहसील के थे। वे पंढरपुर में भगवान विट्ठल के दर्शन करने जा रहे थे। हादसे में 1 पुरुष, 2 महिलाएं और 1 बच्ची की मौत हो गई वहीं 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
 

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार एसयूवी के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके चलते वह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गया। अवचार ने बताया कि वाहन में कितने लोग सवार थे, इसका पता लगाया जा रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख