तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 16 जनवरी 2024 (01:04 IST)
Road accident in Telangana : ऑटोरिक्शा से यात्रा कर रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों की महबूबाबाद (तेलंगाना) में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना में घायल हुए लोगों का महबूबाबाद क्षेत्रीय सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। महबूबाबाद पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
 
सोमवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात महबूबाबाद मंडल के कंबालापल्ली गांव में ऑटोरिक्शा दूसरी दिशा से आ रही कार से टकरा गया। 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य ने महबूबाबाद कस्बे के सरकारी क्षेत्रीय अस्पताल में दम तोड़ दिया।
 
महबूबाबाद टाउन पुलिस स्टेशन के सर्किल इंस्पेक्टर ए. सुरेश के अनुसार पीड़ित महबूबाबाद जिले के गुडूर मंडल के चिन्ना एल्लापुर गांव के निवासी थे। वे गुड़िया बाबू मंदिर के दर्शन के लिए नागार्जुन सागर के पास गुंडला सिंगाराम गांव की यात्रा पर निकले थे। दुर्घटना में घायल हुए लोगों का महबूबाबाद क्षेत्रीय सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। महबूबाबाद पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयानों पर भड़कीं प्रियंका, PM मोदी और अमित शाह पर लगाया यह आरोप

अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन में यात्रियों को नहीं झेलना पडेगा, शोर, लगाए गए 1.75 लाख ध्वनि अवरोधक

अब चांद पर भारतीयों को उतारने की तैयारी, चंद्र अभियान चंद्रयान-4 को हरी झंडी

Maharashtra : ठाणे में 2 समूहों में हुई झड़प, गणेश विसर्जन के दौरान हुआ पथराव

गुजरात के 10 प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाना न भूलें

अगला लेख