PFI के खिलाफ महाराष्‍ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ से 4 गिरफ्‍तार

Webdunia
गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022 (08:50 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) ने पड़ोसी रायगढ़ जिले के पनवेल से प्रतिबंधित ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (PFI) के 4 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में प्रतिबंधित संगठन की राज्य विस्तार समिति का एक स्थानीय सदस्य, स्थानीय इकाई का एक सचिव और 2 अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, एटीएस को पनवेल में पीएफआई के दो पदाधिकारियों और कुछ कार्यकर्ताओं की बैठक के बारे में गुप्त जानकारी मिली। इसके बाद, एटीएस की एक टीम ने मुंबई से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित पनवेल में छापेमारी कर पीएफआई के 4 कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया।
 
पूछताछ के बाद, चारों को कठोर गैरकानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम की धारा 10 के तहत मुंबई में एटीएस की कालाचौकी इकाई में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है।
 
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने पिछले महीने PFI और उसके कई सहयोगी संगठनों पर ISIS जैसे वैश्विक आतंकी समूहों के साथ संबंध होने का आरोप लगाते हुए 5 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। पीएफआई से  जुड़े 250 से अधिक लोगों को पिछले महीने कई राज्यों में हुई छापेमारी के दौरान हिरासत में ले लिया गया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

नॉर्थईस्ट में बाढ़ से हाहाकार, असम के 21 जिलों के 6.33 लाख लोग प्रभावित, 17 की मौत

4 दिन के युद्ध में पाकिस्तान में कैसे मची तबाही, आ गई Operation Sindoor की पूरी Details

दिल्ली में बैठकों का दौर, क्या फिर कुछ बड़ा होने वाला है PM मोदी से मिले अमित शाह

मुंबई हवाई अड्डे से करीब 52 करोड़ की कोकीन जब्त, एक विदेशी नागरिक गिरफ्तार

गुजरात में corona का विस्फोट, 108 नए मामले आए सामने, 1 मरीज की मौत

अगला लेख